नागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

Nagpur Murder Case: नागपुर के राजीवनगर में नशे में धुत प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
Sensation in Nagpur: Drunken Lover Stabs Girlfriend to Death; Accused in Police Custody
नागपुर हत्या, राजीवनगर घटना,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Crime News: नागपुर एमआईडीसी थानांतर्गत राजीवनगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के नशे में धुत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से कुछ समय के लिए परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कुछ लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक राजीवनगर निवासी अनिता विनोद नरगड़े (42) बताई गई। आरोपी शुभम दीपक सावंत (32) पुलिस की गिरफ्त में है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

अनिता का विवाह यवतमाल में हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते अनिता ससुराल छोड़कर मायके आ गई। लगभग 8 महीने पहले उसे एक स्कूल बस में कंडक्टर की नौकरी मिल गई। उसी बस के चालक शुभम से अनिता की दोस्ती हो गई। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। कुछ महीने पहले शुभम ने स्कूल बस की नौकरी छोड़ दी और टुक चलाने लगा। इस वजह से उसका और अनिता का मिलना-जुलना और बातचीत कम हो गई थी। शुभम को लगा कि अनिता उसे नजरंदाज कर रही है। वह अनिता पर मनगढ़ंत आरोप भी लगाता था। इस वजह से दोनों में विवाद हुआ था।

शराब के नशे में किया हमला

शनिवार की रात अनिता राजीवनगर के झंडा चौक से घर जा रही थी। इसी दौरान शुभम अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। उसने अनिता को गालियां देते हुए उस पर चाकू से वार कर दिए, अनिता वहीं गिर गई। स्थानीय नागरिकों ने शुभम को पकड़ लिया, वह शराब के नशे में धुत था।

मौके पर मौत, इलाके में तनाव

नागरिकों ने उसकी जमकर धुनाई की। अनिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीसीपी एस। ऋषिकेश रेड्डी और एमआईडीसी के थानेदार गोकुल महाजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन नशे में होने के कारण वह हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहा था। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com