सोलापुर की मशहूर रील स्टार रोहिणी ने होटल में लगाई फांसी; सफलता के शिखर पर पहुंचकर क्यों चुना मौत का रास्ता?
Rohini Paradhye Suicide Case: सोलापुर की प्रसिद्ध रील स्टार और होटल ग्रामपंचायत की मालकिन रोहिणी पाराध्ये ने की आत्महत्या। सफलता के शिखर पर पहुंची 25 वर्षीय रोहिणी का शव संदिग्ध हालत में मिला।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रोहिणी पाराध्ये व उनके पति (सोर्स: सोशल मीडिया)
Solapur Reel Star Suicide Case: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली 25 वर्षीय प्रसिद्ध रील स्टार रोहिणी नीलेश पाराध्ये ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने उनके प्रशंसकों और स्थानीय इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
क्या है पूरी घटना?
यह दुखद घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उजागर हुई। रोहिणी का शव मंगलवेढा तहसील के ब्रह्मपुरी स्थित उनके अपने होटल ग्रामपंचायत की रसोई में लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। जैसे ही घटना का पता चला, उन्हें तुरंत उपचार के लिए मंगलवेढा के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दाखिल करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
सफलता और प्रसिद्धि का सफर
रोहिणी और उनके पति नीलेश पाराध्ये ने आंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद वे कुछ समय तक पुणे में रहे, जहाँ उन्होंने सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील्स बनाना शुरू किया। उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब वे अपने पैतृक गाँव लौटे और होटल ग्रामपंचायत नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया। होटल के खुशनुमा माहौल और उनके रील्स को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि उनका व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ा और उन्होंने मंगलवेढा तहसील में अपनी दो और शाखाएँ खोल लीं।
सम्बंधित ख़बरें
जिस बेटी के खून के इल्जाम में पिता-भाई थे जेल में, अचानक वह मृत लड़की पुलिस थाने पहुँची, जानें पूरा मामला
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
भंडारा में छात्रवृत्ति आवेदनों में भारी देरी, 7 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, 30 जून की डेडलाइन
क्यो हैं आत्महत्या का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोहिणी की आत्महत्या के पीछे बढ़ता व्यापारिक दबाव और निजी कारण हो सकते हैं। स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, बढ़ते व्यवसाय का प्रबंधन, शाखाओं का विस्तार और वित्तीय तनाव के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद और मानसिक तनाव पैदा हो गया था। इसी मानसिक दबाव के चलते रोहिणी ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा, ऐसा प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नीलेश के साथ रोहिणी का यह दूसरा विवाह था, जिसके कारण उनके व्यक्तिगत जीवन में कुछ मतभेद होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: जिस बेटी के खून के इल्जाम में पिता-भाई थे जेल में, अचानक वह मृत लड़की पुलिस थाने पहुँची, जानें पूरा मामला
पुलिस ने मामला किया दर्ज
मंगलवेढा पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है और गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इस कदम के पीछे कोई अन्य गहरा कारण या पारिवारिक कलह थी। फिलहाल, रोहिणी के प्रशंसकों और सोशल मीडिया समुदाय में इस खबर से गहरा शोक व्याप्त है।
