CM Relief Fund: सोलापुर के तांदुलवाडी गांव में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Solapur Well Accident
(सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Solapur Well Accident: तारिख 14 जून के दोपहर सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदुलवाडी गांव में हुए भीषण हादसे में श्रद्धालुओं को ले जा रहा पिकअप वाहन असंतुलित होकर सडक से सटे एक कुएं में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बाकियों को रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर बचाया गया। इस वाहन में महिला और बच्चो समेत कुल 16 लोग सवार थे जो कि भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दर्दनाक हादसे ने पुरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया।
घटना के बाद देशभर से शोक व्यक्त किया गया। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deeply saddened by the loss of lives in Solapur Rural, Maharashtra, due to a tragic mishap. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured.An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…— PMO India (@PMOIndia) June 14, 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से यह सहायता तत्काल राहत के रूप में दी जाएगी।
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक वाहन दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।— President of India (@rashtrapatibhvn) June 15, 2026
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के सोलापुर में हुए हादसे में जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, दोनों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा रि महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक वाहन दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
सोलापूर जिल्ह्यातील माळशिरस तालुक्यातील तांदळवाडी येथे एक वाहन खाजगी शेतातील विहिरीत पडल्याने झालेल्या अपघातात काही भाविकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आणि दुःखद आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबियांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत.
सुदैवाने…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 14, 2026
राज्य सरकार की ओर से 5 लाख की राशि
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। पोस्ट में कहा गया, “सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के तांदुलवाडी में एक में एक गाड़ी के कुएं में गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।”
Solapur tandulwadi accident pm modi cm fadnavis compensation 7 lakh