सूखे से जूझ रहे गांवों में पहुंचे MLA पराग शाह, ग्रामीणों से जाना पानी का संकट; शेलेगांव में टैंकर की व्यवस्था

Maharashtra Drought: विधायक पराग शाह ने धाराशिव और सोलापुर के सूखाग्रस्त गांवों का दौरा किया। शेलेगांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए टैंकर की व्यवस्था कराई।
Maharashtra Water Crisis Parag Shah Visit
दौरे के दौरान पराग शाह(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विधायक पराग शाह ने धाराशिव जिले के येडशी गांव और अभयारण्य में पानी की स्थिति जांची।

  • उन्होंने सोलापुर जिले के शेलेगांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था कराई।

  • इस तीन दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य सूखा प्रभावित ग्रामीणों और किसानों को मदद पहुंचाना है।

Maharashtra Water Crisis Parag Shah Visit: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में पानी की किल्लत और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए घाटकोपर के विधायक पराग शाह तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

राष्ट्रसंत परम गुरुदेव श्री नम्रमुनि महाराज साहेब की प्रेरणा और अरहम युवा सेवा ग्रुप, घाटकोपर के सहयोग से हो रहे इस दौरे के दौरान विधायक ने धाराशिव और सोलापुर जिले के प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

येडशी गांव में ग्रामीणों से जाना पेयजल संकट का हाल

दौरे के तहत पराग शाह धाराशिव जिले के येडशी गांव पहुंचे । यहां उन्होंने सूखे की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर पेयजल की उपलब्धता, पानी की कमी और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया।

इसके बाद उन्होंने येडशी अभयारण्य का भी दौरा किया। यहां जलस्रोतों और वन्यजीवों के लिए बनाए गए जलकुंडों की स्थिति का निरीक्षण किया। पानी की कमी के कारण वन्यजीवों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने जलकुंडों में पानी की उपलब्धता की जानकारी ली।

Maharashtra Water Crisis Parag Shah Visit
क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

राहत के लिए की पानी के टैंकर की व्यवस्था

विधायक पराग शाह ने इसके बाद सोलापुर जिले के बार्शी तालुका स्थित शेलेगांव (व्हाले) का दौरा किया। यहां ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पेयजल संकट की गंभीर स्थिति सामने आई। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पराग शाह ने शासन के माध्यम से गांव में पीने के पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

Maharashtra Water Crisis Parag Shah Visit
पानी के टैंकर की व्यवस्था(सोर्स: नवभारत)
Maharashtra Water Crisis Parag Shah Visit
आदिवासियों की जमीन पर कब्जे का आरोप, राहुल नार्वेकर का पलटवार; संजय राउत को मानहानि के मुकदमे की चेतावनी

प्रभावितों तक सीधी मदद पहुंचाना दौरे का मुख्य उद्देश्य

तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना तथा पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाना है। इस दौरान नगरसेवक धर्मेश गिरी और वीरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।