Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Solapur News: पूर्व गृह राज्य मंत्री सिद्धराम म्हेत्रे शिवसेना की राह पर, एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में 31 को पार्टी प्रवेश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री सिद्धराम म्हेत्रे ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिवसेना पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। म्हेत्रे ने अपने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर शिवसेना में शामिल होने वाले है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 22, 2025 | 07:54 PM

पूर्व गृह राज्य मंत्री सिद्धाराम म्हेत्रे शिवसेना की राह पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सोलापूर: पंक्षांतर की राजनीति करना वर्तमान काल में कोई नई बात नहीं रही है। चुनाव को देखते ही कई पार्टियों से नाराज नेता दूसरी पार्टियों की राह पर चल पड़ते हैं। जैसे ही निकाय चुनाव की घोषणा हुई है, वैसे ही नाराज और नकारे गए नेतागण अपनी-अपनी राह तलाशने लगे हैं। इन्हीं में एक नाम सामने आया है महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री सिद्धराम म्हेत्रे का।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री सिद्धराम म्हेत्रे ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी छोड़कर शिवसेना पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले कई सालों से कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे सिद्धराम म्हेत्रे ने अपने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया है। पूर्व विधायक सिद्धराम म्हेत्रे ने कहा कि वह 31 मई 2025 को अक्कलकोट में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

एक समय था जब जिले में कांग्रेस की पूरी कमान सिद्धराम म्हेत्रे के हाथों में थी। लेकिन 2009 से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक सिद्धराम म्हेत्रे की अनदेखी की और पार्टी को संगठन निर्माण के लिए जरूरी ताकत नहीं मिल पाई। पूर्व विधायक सिद्धराम म्हेत्रे ने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस में असंतोष फैल रहा है।

…किसी से नाराज नहीं

सिद्धराम म्हेत्रे ने आगे बोलते हुए कहा कि वे किसी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालुका में जिस तरह से भाजपा विधायक मजबूत हो रहे हैं, कांग्रेस के कुलीन वर्ग से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं के हित में लिया निर्णय: म्हेत्रे

अक्कलकोट विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं को काम के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए कुछ निर्णय लेना जरूरी था। इसलिए पूर्व विधायक सिद्धराम म्हेत्रे ने कहा कि वे शिवसेना में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। वे शिवसेना में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। यदि शिवसेना में शामिल होने के बाद भी कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिला, तो वे एक बार फिर संघर्ष करने के लिए मैदान में उतरेंगे, ऐसा पूर्व विधायक म्हेत्रे ने कहा।

Former minister of state for home mhetre is on the path of shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • Congress
  • Eknath Shinde
  • Solapur

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने खेला बड़ा दांव! इन मेगा प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

2

कांग्रेस ज्वाइन करेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’ ने बढ़ाई हलचल, अब होगा खेला?

3

राम से प्यार…तो महात्मा गांधी से नफरत क्यों? MGNAREGA का नाम होगा VBGRAM G, मच गया नया सियासी बवाल

4

Video: कांग्रेस रैली में PM के खिलाफ ‘जान से मारने’ के नारे; बीजेपी का बड़ा वार, माफी की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.