Solapur News: कांग्रेस ने मंत्री जयकुमार गोरे के खिलाफ साेलापुर में किया प्रदर्शन, मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की
विवादों के घेरे में फंसे महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे के मुसीबतें बढ़ते जा रही है। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने और मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोलापुर में विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: आकाश मसने
सोलापुर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
सोलापुर: विवादों के घेरे में फंसे महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे के मुसीबतें बढ़ते जा रही है। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने और मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोलापुर में विरोध प्रदर्शन किया। सोलापुर शहर महिला कांग्रेस की ओर से सांसद प्रणीति शिंदे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चेतनभाऊ नरोटे के मार्गदर्शन में कांग्रेस भवन सोलापुर में महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार कर उन्हें परेशान करने वाले पालकमंत्री जयकुमार गोरे की निंदा करने और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही इस अवसर पर अश्लील फोटो भेजने वाले मंत्री जयकुमार गोरे के डमी को महिला के कपड़े और साड़ी चोली दी गई।
सोलापुर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिलाताई तुपलवंडे ने कहा कि विकृत पालकमंत्री जयकुमार गोरे ने एक महिला को अपनी कई अश्लील तस्वीरें भेजकर उसका उत्पीड़न किया। ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से हटा दिया जाना चाहिए।
राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध
उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य भर में पूजा चव्हाण, बदलापुर, करुणा मुंडे शर्मा, स्वर्गेट दुष्कर्म, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, सरपंच देशमुख हत्याकांड, जालना के कैलाश बोराडे को गर्म लोहे की छड़ से बेरहमी से पीटने की घटनाएं सामने आईं। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, कानून व्यवस्था का मुद्दा गंभीर हो गया है। लेकिन सत्तारूढ़ महायुति सरकार एक-दूसरे की टांग खींचने में व्यस्त है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
विराेध प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में सोलापुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला तुपलवंडे, पूर्व अध्यक्ष हेम चिंचोलकर, सुमन जाधव, शोभा बोबे, प्राे. संघमित्रा चौधरी, ज्योति गायकवाड, रेखा बिनेकर, मुमताज तांबोली, आशा गायकवाड, मुमताज शेख, विजयालक्ष्मी झाकणे, सलीमा शेख, अनिता भालेराव, छाया हिरवटे, पूनम भालेकर, अनिता गायकवाड मौजूद थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा मंगल जाधव, गौरी यदीमनी, तिरुपति परकीपंडला, भीमाशंकर टेकाले, अशोक कलशेट्टी, सागर उबाले, विवेक कन्ना, संजय गायकवाड, सुभाष वाघमारे, एजाज बागवान, धीरज खंदारे, भीमराव शिंदे, धोंडप्पा तोरनगी, हाजी मलंग नदाफ, धैर्यशील बाबरे, शिवाजी सालुंखे, भीमा गायकवाड और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
