Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा के संपर्क में उद्धव के सांसद-विधायक, गिरीश महाजन के दावा से मची हलचल

राज-उद्धव ठाकरे के मिलने कि एक दिन बाद भाजपा नेता ने बड़ा दावा किया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद व विधायक उनके संपर्क में हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 06, 2025 | 05:01 PM

गिरीश महाजन व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति 5 जुलाई का दिन महत्वपूर्ण रहा। लगभग 20 साल बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक मंच पर आए। दोनों एक होने और मराठी के लिए की बात कही। लेकिन इसके अगले ही दिन भाजपा नेता उद्धव ठाकरे की पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। जिससे राज्य की सियासत में हड़कंप मच गया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद व विधायक उनके संपर्क में हैं तथा लोगों को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।

गिरीश महाजन ने आरोप लगाया कि ठाकरे ‘पलटी बहादुर’ हैं और राज्य में त्रिभाषा नीति के कार्यान्वयन पर विवाद के बीच उनका आचरण अपरिपक्व है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने 2019 में मुख्यमंत्री बनने की चाह में अपने पिता और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा से भटककर अपना राजनीतिक भविष्य बर्बाद कर लिया।

राज और उद्धव आए एक साथ

उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने लगभग दो दशकों में पहली बार मुंबई में एक रैली में मंच साझा किया। राज और उद्धव ने यह कार्यक्रम भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार द्वारा राज्य के विद्यालयों में पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पेश करने के लिए पूर्व में जारी किए गए दो सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को वापस लेने का फैसला किए जाने के बाद आयोजित किया।

क्या बोले मंत्री गिरीश महाजन

मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को सोलापुर में पत्रकारों से कहा कि आज भी उद्धव ठाकरे गुट के कई विधायक और सांसद मेरे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको मेरी बात पर यकीन नहीं है, तो आप जल्द ही खुद ही यह देख लेंगे। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे के नेतृत्व में लोगों को बिलकुल भी भरोसा नहीं है।

महाजन ने उद्धव ठाकरे को ‘पलटी बहादुर’ बताते हुए दावा किया कि उनका आचरण अपरिपक्व है। भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे ने मौजूदा सरकार का विरोध करने के लिए ही अपना रुख बदला है। आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर निगम चुनावों के नतीजे बताएंगे कि प्रत्येक नेता पर जनता का कितना भरोसा है।

‘मैं हिंदी बोलता हूं’, जश्न के बाद बोले संजय राउत, कहा- राजनीति के लिए आए साथ

विचारधारा त्यागने का लगाया आरोप

भाजपा नेता गिरीश महाजन ने उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बाल ठाकरे की विचारधारा को त्यागने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उद्धव ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए बालासाहेब के हिंदुत्व को दरकिनार कर दिया। मुख्यमंत्री बनने की चाहत में उन्होंने अपना राजनीतिक भविष्य बर्बाद कर लिया है।

Bjp leader girish mahajan shiv sena ubt mp and mla are touch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • BJP
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Solapur
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

मंत्रीजी का भाई गांजा तस्कर तो जीजा मास्टरमाइंड…सवाल पूछने पर झल्ला उठीं BJP नेता, देखें VIDEO

2

Nagpur: CM फडणवीस का बड़ा बयान “मैं कोई पार्टी नहीं चलाता”,मित्र दलों से अच्छे संबंध

3

वंदे मातरम पर क्या है BJP और कांग्रेस में विवाद? जानें सभी सवालों के जवाब- VIDEO

4

BJP सांसद नवीन जिंदल के बेटी की रॉयल शादी, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश!- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.