Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के इस गांव के हर घर में पाला जाता है सांप, खिलौना समझकर खेलते बच्चे

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 25, 2022 | 10:23 AM

(Image-FundaBook)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विश्व में भारत (India) एक ऐसा देश है जो कई विविधताओं से भरा है, यहां आपको कई आलिशान शहर मिलेंगे, लेकिन गांव अपने आप में बेहद संपन्न होता है। यहां की विशेषता दिल को छू लेती है। गांव (Village) से जुड़ी कई ऐसी बातें होती है जो आम नहीं होती होती। महाराष्ट्र (Maharashtra) का ऐसा ही एक देश है, जो बेहद अनोखा है, यहां हर घरों में सांप (Snakes) पाले जाते हैं। आइए आज जानते है  इस अनोखे गांव के बारे में…. 

इस गांव की खास बात… 

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि इस गांव के बच्चे सांपों के साथ खेलते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव के किसी भी शख्स को आजतक किसी सांप ने काटा ही नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के इस अनोखे गांव का नाम शेतपाल (Shetpal Village) है और यह सोलापुर जिले में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां काफी प्राचीन समय से सांपों की पूजा की जाती है।

सांपों के साथ है लगाव 

यही कारण है कि गांव के हर घर में सांप काफी महत्व रखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस गांव के प्रत्येक नागरिक सांपों से काफी लगाव रखते हैं, इसी को देखते हुए यहां सांपों को पाला जाता है। यहां हर घर में सांप रहते है, यह सुनने में और देखने में काफी अजीब है, जहां घरों में आम तोर पर कुत्ता या फिर बिल्ली या आदि जानवर पाले जाते है, वही महाराष्ट्र के हर घर में सांप को पाला जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें

गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले

1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई

2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप

22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन

बच्चों के साथ खेलते है सांप 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शेतपाल में मौजूद प्रत्येक घर में सांप पाले जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ घरों में तो कोबरा भी पाले जाते हैं और यह सभी सांप घर में मौजूद बच्चों के साथ खेलते भी नजर आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि इस गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह घूमते हैं। इस अनोखे गांव के आसपास के लोग कई बार यहां पहुंचते हैं और इस नज़ारे को देखने के लिए जाते हैं। क्योकि यह बात कीसी के लिए भी आम नहीं है। 

आज तक नहीं काटा सांप 

इस शेतपाल गांव के बारे में बताया जाता है कि इस गांव में करीब 2600 ग्रामीण रहते हैं और इन सभी ग्रामीणों को आजतक सांप ने नहीं काटा है और ना पहले ही कभी इस गांव में किसी को सांप ने काटा था। इसके साथ ही घर में सांप के रहने के लिए एक अलग जगह बनाई जाती है। यह जगह घर की छत पर बनी होती है, जिसे देव स्थान कहा जाता है। जब पूजा का त्यौहार आता है तो गांव के लोग पूरे विधि-विधान के साथ सांपों की पूजा करते हैं। गांव में सांपो के कई मंदिर भी बने हुए हैं। यहां सांपो के साथ सबका बेहद खास लगाव होता है। 

Snakes are reared in every house of shetpal village of maharashtra children playing as toys

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2022 | 10:23 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Viral News
  • Viral News Hindi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.