Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Konkan Railway: कोंकणवासियों को रेलवे ने दी खुशखबरी, होली से पहले शुरू होगी कोरोनाकाल में बंद हुई ये ट्रेनें

मध्य रेलवे ने निलंबित दादर-रत्नागिरी और दादर-सावंतवाड़ी यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने की तत्परता व्यक्त की है। होली की पूर्व संध्या पर इन ट्रेनों को पुनः शुरू किया जाएगा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 02, 2025 | 11:46 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सिंधुदुर्ग: कोंकण के लोगों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब यहां ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। मध्य रेलवे ने निलंबित दादर-रत्नागिरी और दादर-सावंतवाड़ी यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने की तत्परता व्यक्त की है। होली की पूर्व संध्या पर इन ट्रेनों को पुनः शुरू किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से कोंकण के लोगों को राहत मिली है।

शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व सांसद विनायक राउत ने चेतावनी दी थी कि यदि 1 मार्च तक ट्रेनें शुरू नहीं हुईं तो दादर स्टेशन पर ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। विनायक राउत की चेतावनी के बाद रेलवे प्रशासन ने आखिरकार दादर-रत्नागिरी और दादर-सावंतवाड़ी पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू करने का निर्णय किया है।

होली से पहले मिली खुशखबरी

होली बस कुछ ही दिन दूर है और इस पृष्ठभूमि में दादर-रत्नागिरी और दादर-सावंतवाड़ी यात्री ट्रेनों को फिर से शुरू करने का निर्णय कोंकण के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। शिमगा कोंकण के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इस दौरान मुंबई और कोंकण के अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कोर्ट ने किया बरी, ‘सबूतों की कड़ी’ साबित करने में पुलिस नाकाम

‘पाकिस्तान जाकर 20 बच्चे पैदा करो’, नवनीत राणा और ओवैसी में जुबानी जंग तेज, मचा सियासी बवाल

बेंबडे अस्पताल में भारत-नेपाल बर्न्स प्रशिक्षण सफल; अंतरराष्ट्रीय बर्न्स केयर ट्रेनिंग से मिलेगा लाभ

मुंबई के पवई में डेटिंग ऐप के जरिए ‘हनी ट्रैप’, IIT छात्र बन लुटेरों ने दो युवकों को बनाया शिकार

कोरोना काल में देश में कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। इसमें इन यात्री ट्रेनों का संचालन भी बंद हो गया था। इसके बाद से अब तक यह ट्रेनें फिर से शुरू नहीं हो पाई थी। चूंकि ये ट्रेनें पिछले कुछ वर्षों से बंद हैं, इसलिए यात्रियों को निजी परिवहन, एसटी बसों या अन्य महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बीच, कोंकण जाने वाले यात्री अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

क्या है शिमगा?

होली को ही स्थानीय भाषा में शिमगा कहा जाता है। दरअसल गोवा के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में होलिका दहन के 5 दिन बाद यानी रंगपंचमी के दिन यह उत्सव मनाया जाता है। जिसे स्थानीय भाषा में शिमिगो, शिमगो या शिमगा के नाम से जाना जाता है। हालांकि इसकी शुरुआत होलिका दहन के दिन से ही शुरू हो जाती है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह त्योहार मछुआरा समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय है। गाेवा और महाराष्ट्र का कोंकण तटीय इलाका होने के कारण इस क्षेत्र में शिमगा उत्सव का खास महत्व है। इस उत्सव में रंग खेलने के अलावा, नाच-गाना, लोगों की आवभगत की जाती है।

Sawantwadi passenger and dadar ratnagiri trains will run again before holi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 04:55 PM

Topics:  

  • India Railway
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena UBT
  • Sindhudurg

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.