Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राणे ने नहीं फेंकी थी मछली, अदालत ने दी बीजेपी नेता को राहत, वीडियो वायरल होने पर हुए थे गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को अदालत ने बड़ी राहत दी है। उन्हें एक मामले में बरी कर दिया है। सरकारी अधिकारी ने अपने बयान में ऐसा कहा कि अदालत को भाजपा नेता के हित में अपना फैसला सुनाना पड़ा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 01, 2025 | 08:16 PM

नितेश राणे बरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने मंत्री नितेश राणे को एक मामले में बरी किया। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने 2017 के एक मामले में भाजपा के मंत्री नितेश राणे और 30 अन्य को बरी कर दिया है, जिसमें उन पर एक सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकने के साथ-साथ उसे गाली देने और धमकाने का आरोप लगाया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, नितेश राणे और लगभग 100 अन्य लोग उस वर्ष छह जुलाई को मत्स्य विभाग में सहायक आयुक्त प्रदीप वस्त के मालवन कार्यालय में क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर बात करने के लिए घुसे थे और वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकी जो उनके गाल पर जाकर लगी।

नावों को जलाने की दी थी धमकी

नितेश राणे और अन्य ने मछली पकड़ने वाली नावों को कथित तौर पर जलाने की भी धमकी दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (सिंधुदुर्ग) की अदालत ने 21 मई को फैसला सुनाया जिसका विवरण रविवार को उपलब्ध कराया गया है। अदालत ने फैसले में कहा कि वस्त ने अपनी गवाही में यह नहीं कहा कि राणे ने उनपर मछली फेंकी। अदालत ने कहा कि साक्ष्य के अनुसार, नितेश राणे के साथ पहुंचे अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकी।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

अमरावती: मासोद में बिना कांटों वाले कैक्टस का रोपण, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए चारा संकट का स्थायी समाधान

अमरावती मनपा चुनाव में मतदाताओं को जोड़ने के लिए नई पहल, पिंक-थीमैटिक बूथ तैयार

मकर संक्रांति पर पवन सिंह का पावरफुल अंदाज, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा

इसलिए ये सब हो रहा…अजित पवार को महंगे पड़े कोकाटे, पार्टी में छिड़ा सियासी घमासान

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरफ्तार

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया था। यह मामले के सामने आने बाद हड़कंप मच गया था। स्थानीय समाचार चैनलों पर कथित घटना का वीडियो क्लिप प्रसारित होने के बाद नितेश राणे और अन्य को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें उसी दिन जमानत दे दी गई थी। नितेश राणे 2014 से सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्हें पहली बार देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra minister nitesh rane acquitted case throwing fish government official

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 08:16 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Nitesh Rane
  • Sindhudurg

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.