Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार ने संजय राउत को लगाई फटकार, बोले – आतंकवाद पर भारत के प्रयासों में राजनीति न लाएं

संजय राउत ने डेलिगेशन पर इंडिया गठबंधन को बहिष्कार करने की बात की थी। इसपर शरद पवार ने उन्हें स्थानीय स्तर की राजनीति से उन्हें दूर रहने की सलाह दी है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: May 19, 2025 | 04:37 PM

शरद पवार ने संजय राउत को दी सलाह 

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को संजय राउत को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें भारत के वैश्विक संपर्क प्रयासों में ‘‘स्थानीय स्तर की राजनीति” नहीं लाने की सलाह दी।

दरअसल शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने एक दिन पहले विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने पर केंद्र के फैसले का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। पवार ने याद दिलाया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव द्वारा भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर होती है राजनीति

पूर्व रक्षा मंत्री ने बारामती में संवाददाताओं से कहा, जब अंतरराष्ट्रीय मुद्दे सामने आते हैं तो पार्टी स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए। आज केंद्र ने कुछ प्रतिनिधिमंडल गठित किए हैं और उन्हें कुछ देशों में जाकर पहलगाम हमले पर भारत के रुख और उसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी देने का काम सौंपा गया है।

स्थानीय स्तर की राजनीति जरूरी नहीं

दरअसल, राउत ने रविवार को कहा था कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दलों को विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र सरकार के कदम का बहिष्कार करना चाहिए। राउत ने दावा किया कि वे सरकार के ‘‘पापों और अपराधों” का बचाव करेंगे। इस पर पवार ने कहा कि राउत को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन उनकी पार्टी (शिवसेना-उबाठा) का एक सदस्य प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है। मुझे लगता है कि स्थानीय स्तर की राजनीति को इस मुद्दे में नहीं लाया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र में विपक्षी दल महा विकास आघाडी (एमवीए) में शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं। राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ऐसे एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जिसमें उनके साथ शिवसेना (उबाठा) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी हैं। प्रस्तावित पुरंदर हवाई अड्डे के लिए कुछ किसानों द्वारा अपनी जमीन देने से इनकार किए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि वह क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

Sharad pawar advises sanjay raut says dont bring local politics into india global outreach efforts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra Politics
  • MP Sanjay Raut
  • Shard Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

2029 से पहले PM बनेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता के दावे से सियासी भूचाल; गिरने वाली है मोदी सरकार?

2

वंजारी का चक्रव्यूह तोड़ने का प्रयास करेगी भाजपा, स्नातक चुनाव के बदलेंगे समीकरण! पंजीयन पर जोर

3

अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपाई, विधायक खोपड़े से ली सीख, टाकसाले बने एनसीपी जिलाध्यक्ष

4

फिर उलझन में फंसे ठाकरे बंधु, दशहरा-दिवाली पर टिकी मनसे-शिवसैनिकों की नजर, होगा बड़ा धमाका!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.