Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सत्यपाल मलिक का दावा – महाराष्ट्र में BJP का होगा सफाया, करेंगे MVA का प्रचार

सत्यपाल मलिक का BJP के खिलाफ हमला बदस्तुर जारी है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम BJP के ताबूत में आखिरी कील के रूप में काम करेंगे। मलिक ने कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 22, 2024 | 06:29 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पूर्व BJP नेता और कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक का BJP के खिलाफ हमला बदस्तुर जारी है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम BJP के ताबूत में आखिरी कील के रूप में काम करेंगे।

वहीं अब जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( BJP) का ‘‘सफाया” हो जाएगा। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाले मलिक मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यहां पढ़ें – भारत ने जीता चेन्नई टेस्ट, बांग्लादेश को 280 रन से पटका, अश्विन का लाजवाब प्रदर्शन

वहीं सत्यपाल मलिक ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 60 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि BJP को मात्र 20 सीटें मिल सकती है। इतना ही नही मलिक ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की व्यापक जांच की अपनी अपील भी फिर दोहराई, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 कर्मियों की जान चली गई थी। उन्होंने सरकार पर उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी संगीन आरोप लगाया।

जानकारी दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी नवंबर में चुनाव प्रस्तावित है। राज्य में सत्तारूढ़ महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है। विपक्षी MVA में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

यहां पढ़ें – श्रीलंका को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति! अनुरा दिसानायके बड़ी बढ़त के साथ जीत की ओर

महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के बारे में पूछने पर मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा को न केवल बड़ा झटका लगेगा, बल्कि राज्य चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा। उद्धव ठाकरे इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।मैंने MVA को पूर्ण समर्थन दिया है। मैं उसके लिए प्रचार भी करूंगा।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Satya pal malik attack bjp claims maharashtra assembly election 2024 bad result for bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 02:04 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly elections 2024
  • Satya Pal Malik

सम्बंधित ख़बरें

1

RJD ने दी गठबंधन में दरार की खबर, बैकफुट पर आई BJP; क्या होने वाला है बड़ा फेरबदल?

2

सामने कुश्ती…पीछे दोस्ती! पंजाब में फिर BJP से हाथ मिलाएगा अकाली दल? ‘सीक्रेट सर्वे’ ने खोल दी पोल

3

मुंबई जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें: उद्धव ठाकरे का पदाधिकारियों को निर्देश

4

रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़, बोले-BJP के पास 26 सीटों का प्रस्ताव, कम से कम 15-16 सीटें दें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.