Satara: सीएम फडणवीस ने बिछाई बिसात, एक वोट से पलटी बाजी, जिला परिषद चुनाव में मंत्री भोसले ने कर दिया खेला
Satara Zila Parishad Election: सातारा जिला परिषद में बीजेपी का ऐतिहासिक कब्जा। सीएम फडणवीस की बिसात और शिवेंद्र राजे भोसले के 'खेले' से 1 वोट से हारी विरोधी तिकड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
सातारा जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत (सौजन्य-एक्स)
Devendra Fadnavis Strategy in Satara: महाराष्ट्र में संपन्न हुए जिला परिषद चुनावों के बाद सातारा जिला में बड़ा खेला हुआ है। यहां पहली बार जिला परिषद में भाजपा अपनी सत्ता स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। इस चुनाव में भाजपा के पास केवल 28 सदस्य थे।
लेकिन सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी कूटनीति से यहां राजनीतिक बिसात बिछाई और सार्वजनिक निर्माण मंत्री छत्रपति शिवेंद्र सिंह राजे भोसले ने यहां बड़ा खेला करते हुए कुल 33 सदस्यों का समर्थन हासिल कर लिया।
शिंदे गुट और शरद गुट थे साथ-साथ
दूसरी तरफ महायुति सरकार में भाजपा की सहयोगी शिंदे गुट के मंत्री शंभूराजे देसाई, मकरंद पाटिल ने राकां शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे के साथ मिलकर भाजपा को पटखनी देने की पूरी कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
अदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रिया शिंदे को 33 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राकां उम्मीदवार मनीषा फडतरे को 32 वोट मिले। इस तरह मात्र एक वोट के अंतर से प्रिया ने रोमांचक जीत हासिल कर ली। भाजपा के राजू भोसले भी 33 मतों के साथ को उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें – मैं कृष्ण का अवतार, तुम…महिलाओं को ऐसे फंसाता था ढोंगी खरात, अमित शाह के साथ भी निकला कनेक्शन!
जयकुमार गोरे ने दी बधाई
जयकुमार गोरे ने शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा भाजपा उम्मीदवार डॉ. श्रीमती प्रियाताई महेश शिंदे और राजू भोसले को सतारा ज़िला परिषद के क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया, और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
सातारा जिल्हा परिषदेच्या अध्यक्षपदी भाजपाच्या उमेदवार डॉ.सौ. प्रियाताई महेश शिंदे आणि उपाध्यक्षपदी श्री. राजू भोसले यांची निवड झाल्याबद्दल त्यांचा सत्कार करून पुढील वाटचालीस शुभेच्छा दिल्या. त्यांच्या सक्षम आणि दूरदर्शी नेतृत्वाखाली सातारा जिल्हा विकासाच्या नव्या उंचीवर झेप… pic.twitter.com/XepgGoHota — Jaykumar Gore (@Jaykumar_Gore) March 20, 2026
इस अवसर पर उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में, सतारा ज़िला विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा, और जन-केंद्रित पहलों को नई गति और एक ठोस दिशा मिलेगी।
इस दौरान कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री छत्रपति शिवेंद्रसिंहराजे भोसले; सांसद रणजीतसिंह नाइक निंबालकर; सतारा ज़िला भाजपा अध्यक्ष और कराड दक्षिण के मौजूदा विधायक डॉ. अतुल भोसले; वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. दिलीपरावजी येलगांवकर; विधायक मनोज घोरपड़े; साथ ही सिद्धनाथ क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण (आबा) गोरे; भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण वेताल; सतारा ज़िला परिषद के सदस्य धनंजय चव्हाण और डॉ. अरुणाताई बर्गे; तथा भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
