मैं कृष्ण का अवतार, तुम...महिलाओं को ऐसे फंसाता था ढोंगी खरात, अमित शाह के साथ भी निकला कनेक्शन!

Nashik Sex Scandal: नासिक स्कैंडल मामले में खुद को 'कृष्ण का अवतार' बताता था खरात। सुषमा अंधारे का चौंकाने वाला दावा- तांत्रिक विद्या के लिए कटी उंगली? 100 से अधिक वीडियो ने मचाया हड़कंप।
Shocking Nashik Scandal: Ashok Kharat claimed to be 'Krishna's Avatar'. Sushma Andhare alleges a finger-cutting ritual involving a top leader. 100+ videos found.
अमित शाह के साथ अशोक खरात की फोटो वायरल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ashok Kharat Krishna Avatar: नासिक सेक्स स्कैंडल में ढोंगी तांत्रिक कैप्टन अशोक खरात के काले कारनामों का खुलासा लगातार जारी है। पुलिस जांच में खरात के 100 से भी अधिक अश्लील वीडियों का पर्दाफाश हुआ है। वहीं सैकड़ों महिलाएं इस तांत्रिक की शिकार हुई हैं। जिस तरह से इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, उससे नासिक सेक्स स्कैंडल और भी डरावना हो गया है।

अशोक खरात के कई हाई प्रोफाइल नेताओं के साथ सम्बन्ध की बात सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। ख़ास तौर से राकां (अजीत पवार गुट) की नेता और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं।

नीरज जाधव पर गिरी गाज

अशोक खरात मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शिर्डी पुलिस ने नीरज जाधव नामक उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने इस ढोंगी बाबा की पोल खोली थी। जाधव के खिलाफ शिर्डी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था और अब उसे आगे की जांच के लिए नासिक क्राइम ब्रांच ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। जाधव पर कैप्टन खरात के केबिन से सीसीटीवी फुटेज को बाहर लीक करने का आरोप है। उस पर पीड़ित लड़की को उसके मॉपर्ड वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजने का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पिछले दो दिनों से जाधव से पूछताछ हो रही थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जाधव के पास खरात केस से जुड़े और कौन से सबूत हैं।

शाह के साथ खरात की फोटो, कांग्रेस ने मांगा जवाब

ढोंगी तांत्रिक खरात की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ली गई एक पुरानी फोटो भी वायरल हो रही है। इसके बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फोटो को पोस्ट कर बीजेपी से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार को यह बताना चाहिए कि उनके शीर्ष नेताओं के साथ खरात के किस तरह संबंध है।

'मैं कृष्ण का अवतार हूं, तुम पिछले जन्म में मेरी राधा थीं'

खरात के खिलाफ दर्ज एफआईआर से कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए वह कहता था कि मैं कृष्ण का अवतार हूँ, तुम पिछले जन्म में मेरी राधा थीं, पहले खरात महिलाओं के सिर पर ताबे का लोटा रखकर उनके कान के पास मन्त्र पढ़ने का नाटक करता था।

इससे पहले महिलाओं को पेड़ा और कड़वा नमकीन स्वाद वाला पानी पिलाया जाता था, जिसके बाद उन पर नशा छाने लगता था और फिर ढोंगी बाबा अपनी अश्लील हरकतों को अंजाम देना शुरू कर देता था। जानकारों का कहना है कि यह मामला आने वाले दिनों में काफी दूर तक जाने वाला है। इसकी गूंज अब राजनीतिक हलकों में भी सुनाई देने लगी है।

अनामिका उंगली काट कर किया तंत्र-मंत्र : सुषमा

उद्धव ठाकरे की पार्टी की उप नेता सुषमा अंधारे ने खरात मामले में रूपाली चाकणकर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि एक विक्टिम ने उन्हें बताया कि चाकणकर, खरात से तंत्र-मंत्र विद्या भी सीख रही थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली भी काट ली थी। अंधारे ने पत्रकारों को एक फोटो को दिखाते हुए दावा किया कि यह चाकणकर की फोटो है। इसमें उनके रिंग फिंगर पर एक सफेद कपड़ा लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com