सतारा में एक सनसनीखेज वारदात, प्रेमी ने मेडिकल छात्रा को बिल्डिंग से फेंका, मौके पर हुई मौत
सतारा के पुलिस अधिक्षक समीर शेख ने बताया कि दोनों की जान-पहचान दो-तीन साल पुरानी थी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की मां ने बेटी को लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन जब कभी आरूषि आरोपी ध्रुव चिक्कर से दूर रहने की कोशिश करती, वह उसका पीछा करता था।
- Written By: किर्तेश ढोबले
सतारा: महाराष्ट्र के सतारा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहा के कराड शहर में एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की किसी अन्य लड़के के साथ अफेयर होने के संदेह में हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने मेडिकल छात्रा को बिल्डिंग के चौथे मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान आरूषि मिश्रा के रूप में हुई है। वह बिहार की रहने वाली थी। जबकि, आरोपी की पहचान ध्रुव चिक्कर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ध्रुव चिक्कर हरियाणा के सोनीपत का रहनेवाला है। वहीं आरूषि मिश्रा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी है। दोनों कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
सतारा के पुलिस अधिक्षक समीर शेख ने बताया कि दोनों की जान-पहचान दो-तीन साल पुरानी थी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की मां ने बेटी को लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन जब कभी आरूषि आरोपी ध्रुव चिक्कर से दूर रहने की कोशिश करती, वह उसका पीछा करता था। दोनों के बीच बीते 31 जुलाई को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने आरुषि को बिल्डिंग से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा आंदोलन में लाठीचार्ज, शंभुराज पर हमला, विवादित रहा है सतारा एसपी का फैसला, जानें कौन हैं तुषार दोशी?
सातारा में लोकतंत्र की हत्या: मंत्री शंभूराज देसाई ने पुलिस पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, एसपी के निलंबन का आदेश
सतारा के स्कूल हॉस्टल में दरिंदगी: वार्ड बॉय ने 24 बच्चों का किया यौन उत्पीड़न, जमानत मिलने पर भड़के अभिभावक
Love, Doubt & Murder: कराड में गर्लफ्रेंड ने कुल्हाड़ी से उतारा प्रेमी को मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
अफेयर का शक में घटना को दिया अंजाम
बताया यह भी जा रहा है कि आरुषि और ध्रुव की पहचान दिल्ली से हुई थी। दोनों ने दिल्ली में एक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद दोनों ने सतारा जिले के कराड के मेडिकल कॉलेज में साथ एडमिशन लिया। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि ध्रुव को अपनी प्रेमिका के किसी अन्य लड़के के साथ अफेयर का शक था। जिसके ही चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
धारा 103 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने यह भी बताया कि आरुषि और ध्रुव के बीच झगड़े में ध्रुव को भी चोटें आईं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ध्रुव चिक्कर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
