- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Targets Bjp Emergency Statement Indira Gandhi 50 Years Of Emergency Pm Modi
जो 11 साल से चल रहा है, वो आपातकाल का बाप है, बीजेपी का अगर बस चले तो…
Sanjay Raut News: संजय राउत ने इमरजेंसी पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि इंदिरा गांधी ने संविधान का सम्मान करते हुए आपातकाल लागू किया था।
- Written By: सोनाली चावरे

संजय राउत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
मुंबई: इमरजेंसी को आज पूरे 50 साल हो गये है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ बताया तो वही सांसद संजय राउत ने इसपर पलटवार करते हुए कहा है कि देश की असली चौकीदार तो इंदिरा गांधी थी। उन्होंने संविधान का सम्मान करते हुए आपातकाल लागू किया था।
इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की रक्षा की
संजय राउत ने कहा कि इंदिरा गांधी अगर चाहतीं तो पैसों और हेराफेरी से चुनाव जीत सकती थीं, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की। उन्होंने कहा, “आज हर दिन गरीबों पर जात और धर्म पूछकर बुलडोजर चलाया जा रहा है, यह जो 11 साल से चल रहा है, वो आपातकाल का बाप है। आज देश में पिछले 11 सालों से अघोषित आपातकाल जारी है। उन्होंने आगे कहा, इंदिरा गांधी के समय में भ्रष्टाचारी और कालाबाजारी जेल में थे, लेकिन आज अगर हाजी मस्तान और करीम लाला जीवित होते तो बीजेपी के मंत्री होते।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “By fully respecting the constitution, Indira Gandhi had imposed an emergency at that time…Emergency has constitutional recognition in democracy, so you cannot consider it as ‘Samvidhan Hatya Diwas’. Indira Gandhi could have… pic.twitter.com/mZQoFaJWFT — ANI (@ANI) June 25, 2025
महाराष्ट्र में लुट शुरू
राउत ने महाराष्ट्र सरकार और बीजेपी पर भी गंभीर आरोप लगा। उन्होंने कहा, कि देवेंद्र फडणवीस के ड्रीम प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग में 50 फीसदी घोटाला कर उस पैसे का उपयोग विधायकों को खरीदने के लिए किया गया। आप इगतपुरी में जाकर देखिए। अब 20 हजार करोड़ की शक्तिपीठ परियोजना में भी 10 हजार करोड़ ठेकेदारों से लिए जाएंगे, ताकि महापालिका चुनाव में खर्च किया जा सके। महाराष्ट्र में लुट शुरू है, महाराष्ट्र को लुट और भ्रष्टाचार में नंबर वन बनाने वाले है।
राहुल गांधी के बयान का समर्थन
संजय राउत ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुई ‘चोरी’ का पर्दाफाश किया है। राज्य के वित्त मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक शुगर मिल को 500 करोड़ देने का वादा कर वोट खरीदे जा रहे हैं।
राउत ने विधि मंडल अंदाज समिति द्वारा सांसदों और विधायकों को चांदी के बर्तनों में खाना खिलाने पर तंज कसते हुए कहा, “शुक्र है सोने के बर्तन नहीं मंगवाए.” संजय राउत ने साफ कहा कि ‘जो आज हो रहा है, वह उस इमरजेंसी से भी बड़ा खतरा है।
Sanjay raut targets bjp emergency statement indira gandhi 50 years of emergency pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













