विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत का दावा, MVA 160 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी स्थिर सरकार
चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी गठबंधन 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार बनाएगा।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : 20 नवंबर को राज्यभर में हुए मतदान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शोर थम गया है। अब सभी दलों को 23 नवंबर का इंतजार है, जिस दिन मतों की गणना होनी है। चुनाव के बाद कई दल जीत को लेकर काफी आशान्वित है। इस क्रम में चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा।
एक दिन बाद, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा।
एमवीए नेता आज करेंगे बैठक
गुरूवार को दिए अपने बयान में राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि एमवीए नेता शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले आज एक बैठक भी करेंगे। बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमाान जताया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल ने पश्चिमी राज्य में एमवीए गठबंधन को बढ़त दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद! संजय राउत का बड़ा दावा
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
राउत ने स्थिर सरकार का किया दावा
पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘हम और हमारे सहयोगी, जिनमें पीडब्ल्यूपी, समाजवादी पार्टी, वामपंथी दल जैसे छोटे दल शामिल हैं, बहुमत का आंकड़ा पार कर रहे हैं। हम 160-165 सीटें जीत रहे हैं। राज्य में एक स्थिर सरकार होगी। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।” गौरतलब है कि एमवीए में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (SP) शामिल हैं। जबकि, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
सभी दलों को 23 नवंबर का बेसब्री से इंतजार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जहां महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है, वहीं विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने अच्छे प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में भी दोहराने की उम्मीद कर रहा है। फिलहाल सभी दलों को 23 नवंबर का इंतजार है। वहीं, अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, बीते बुधवार को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के विधानसभा चुनावों में यह 61.74 प्रतिशत था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
