Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने सोते पति को उतारा मौत के घाट

Sangli Crime News: इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला अब महाराष्ट्र के सांगली में भी देखा गया है। इस हत्याकांड के बाद सांगली में भी डर का माहौल बना हुआ है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 12, 2025 | 05:01 PM

सागंली में पति ने पत्नी को जान से मारा (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सांगली: राजा रघुवंशी के हत्याकांड में अभी देश उभर भी नहीं पाया कि ऐसा एक और कांड महाराष्ट्र में दुहराया गया। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच अब महाराष्ट्र के सांगली में 27 वर्षीय महिला द्वारा शादी के महज 15 दिन बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। महिला का 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद महिला ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी।

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा वार

मृतक अनिल लोखंडे की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। कुपवाड MIDC पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था।”

सम्बंधित ख़बरें

गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

एयर इंडिया विमान AI-171 हादसे पर सीएम फडणवीस समेत एकनाथ शिंदे ने जताया दुख, यात्रियों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड

बता दें, कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जहां महिलाओं ने अपने पति की हत्या की है। हाल ही में इंदौर के राजा रघुवंशी का मामला सामने आया है, जिस पर जांच चल रही है। इस मामले में सामने आया है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। सोनम ने सोची समझी साजिश के तहत अपने पति की हत्या की थी। अब सोनम और उसके साथ पुलिस हिरासत में हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Wife arrested murder husband 15 days after marriage sangli crime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • Sangli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.