-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Venezuela Earthquake 2026 Tectonic Plates Disaster Analysis
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
- Written By: आकाश मसने
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के दोहरे भूकंप ने 10,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। मलबे में तब्दील हुए शहरों के बीच देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही (डिजाइन फोटो)
Venezuela Earthquake Tectonic Plates Disaster: यदि मानव प्रकृति से खिलवाड़ करेगा तो वह भी अपना रौद्र रूप दिखाते हुए बदला लेती है। बड़े बांधों का निर्माण, अनियंत्रित शहरीकरण, बढ़ता उत्खनन जैसी गतिविधियां भूकंप जैसी भीषण आपदा को न्योता देती हैं। वेनेजुएला में 24 जून को दो भयावह भूकंप 7.2 व 7.5 तीव्रता के आये उनके कारण 10,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं और बहुमंजिला इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं। वेनेजुएला के मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को इतना गंभीर नुकसान पहुंचा है कि उसे बंद करना पड़ गया है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्स ने देश में आपातस्थिति घोषित की है।
यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने कहा है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग मरे हैं और जबरदस्त नुकसान हुआ है। उसके मुताबिक ‘यह आपदा बहुत दूर तक फैली हुई है’। भूकंप ने काराकास के पश्चिम क्षेत्र में हिट किया और उसके झटके न सिर्फ पूरे वेनेजुएला में महसूस किये गए बल्कि दूर बोगोटा, कोलोम्बिया से भी नुकसान की खबरें आई हैं। मृतकों की संख्या इस वजह से भी अधिक हो सकती है क्योंकि वेनेजुएला राष्ट्रीय छुट्टी मना रहा था और अधिकतर लोग अपने घरों पर ही थे।
लैटिन अमेरिका के नेताओं ने मदद व सहयोग की पेशकश की है और राहत सामग्री व रेस्क्यू टीमें भेजी हैं। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मदद भेजने का वायदा किया है। अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकले ने कहा है कि उनके देश ने 50 टन राहत सामग्री और 300 व्यक्तियों का बचाव दल तैयार किया है, जो काराकास के लिए जाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर बड़ा हमला, IMO ने निकासी रोकी
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
वेनेजुएला में क्यों आए इतनी तीव्रता के ये दो भूकंप?
सवाल है वेनेजुएला में इतनी तीव्रता के ये दो भूकंप क्यों? दरअसल जहां वेनेजुएला स्थित है, वहां दो टेकटोनिक प्लेट्स- करीबीयन व साउथ अमेरिकन मिलती हैं। जो दूसरा बड़ा भूकंप आया, यूएस जियोलाजिकल सर्वे के अनुसार, वह इन दोनों प्लेट्स की सीमा के निकट ‘शेलो स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग’ का नतीजा था। यह तब होता है, जब प्लेट्स के बीच में फॉल्ट्स या फ्रैक्चर हॉरिजॉन्टली चलते हैं। भूकंप के बाद जो अक्सर झटके आते हैं, वह भी खासी तीव्रता के होंगे। बाद के 20 से अधिक झटके आ चुके हैं। इनकी वजह से लोग सड़कों व खुले मैदानों में निकले हुए हैं, अपने घरों में जाते हुए डर रहे है, दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।
इस बार के भूकंप उथले थे (10-13 किमी गहराई), इसलिए उनका प्रभाव अधिक था। उथले भूकंप सतह पर ज्यादा कम्पन पैदा करते हैं। यह क्षेत्र सदियों से सक्रिय है। 1812 व 1900 में भी काराकास के आसपास 7 से ज्यादा की तीव्रता के भूकंप आये थे।
पिछले 100 वर्ष का सबसे बड़ा भूकंप
इस बार जो दो लगातार भूकंप आये वह पिछले 100 वर्ष के दौरान सबसे अधिक तीव्रता के थे, इसलिए सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया, जिसे बाद में वापस ले लिया गया क्योंकि कोई बड़ी सुनामी नहीं आयी। सुनामी हमेशा नहीं आती है; यह इस बात पर निर्भर करता है कि भूकंप कितना उथला था, फाल्ट की दिशा क्या थी और समुद्र तल कितना प्रभावित हुआ। लेकिन चिंता इस बात की है कि इस प्लेट बाउंड्री का बड़ा हिस्सा ‘लॉक्ड’ है यानी तनाव जमा हो रहा है, जो 8 तीव्रता तक के भूकंप पैदा कर सकता है। इस तीव्रता का अगर भूकंप आ जाता है तो तबाही का अंदाजा लगाकर भी रूह कांप जाती है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि वेनेजुएला बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है।
यह भी पढ़ें:- 26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
केलिफोर्निया के नीचे 1000 साल से प्रेशर जमा हो रहा है, जिससे किसी भी समय ‘महा-भूकंप’ आ सकता है और पूरे लास एंजेल्स को बर्बाद कर सकता है। नेपाल व उससे सटे क्षेत्रों, तुर्की, ईरान आदि में भूकंप की भयावह तबाही को हम देख चुके हैं और जापान के समुद्र से जो सुनामी उठी थी, उसने तो श्रीलंका तक मौत का तांडव मचाया था।
भूकंप, सुनामी या अन्य प्राकृतिक आपदाएं कहीं भी और कभी भी आ सकती हैं। वेनेजुएला की घटना पुरानी इमारतों और भूकंप प्रतिरोधी कमजोरियों को उजागर कर रही है। वेनेजुएला पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में राहत व पुनर्निर्माण भी बड़ी चुनौती रहेंगे। सभी देश वेनेजुएला की घटना से सबक लें और अपने यहां की तैयारियों को मजबूत करें। भूकंप के आने का पहले से अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन बेहतर बिल्डिंग कोड, जागरूकता और आपात योजना से नुकसान कम किया जा सकता है।
लेख- शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Venezuela earthquake 2026 tectonic plates disaster analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
Jun 26, 2026 | 10:10 AMDRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दुर्लभ जीव और कछुए बरामद
Jun 26, 2026 | 10:09 AMग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
Jun 26, 2026 | 10:07 AMबस अंगूठा लगा दीजिए! CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे, भेजा अनोखा गिफ्ट, VIDEO
Jun 26, 2026 | 09:59 AMमयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 09:50 AMगोंदिया कोर्ट ने पूर्व MLA मारपीट कांड में 2 लोगो को 5 साल जेल की सजा सुनाई, 4 आरोपी बरी
Jun 26, 2026 | 09:47 AMनारियल सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 09:43 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM













