-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- Maharashtra Government Changed The Name Of Islampur To Ishwarpur
इस्लामपुर अब कहलाएगा ईश्वरपुर! फडणवीस सरकार ने बदला सांगली जिले के शहर का नाम
- Written By: आकाश मसने
Islampur was Renamed as Ishwarpur: महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की शुक्रवार को घोषणा की। मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा में इसका ऐलान किया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की शुक्रवार को घोषणा की। विधानसभा में यह घोषणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने की। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि इस नाम परिवर्तन की मांग स्थानीय स्तर पर लंबे समय से उठ रही थी।
इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की घोषणा राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन की गई। हिंदूवादी संगठन शिव प्रतिष्ठान द्वारा सांगली कलेक्टरेट को एक ज्ञापन भेजकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा में बताया कि सांगली ज़िले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है और इसे केंद्र सरकार को सिफ़ारिश के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री भुजबल ने बताया कि इस प्रस्ताव को अब केंद्र सराकर को भेजा जाएगा, जहां प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
सांगली जिले के वालवा तहसील में है इस्लामपुर
बता दें कि इस्लामपुर शहर सांगली जिले के वालवा तहसील में स्थित है। उरण-इस्लामपुर सांगली जिले का एक प्रमुख शहर है। उरण-इस्लामपुर नगर परिषद की स्थापना 16 नवंबर 1853 को हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरचंद्र पवार) के जयंत पाटिल इस्लामपुर के वर्तमान विधायक हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 100% लागू होकर रहेगा त्रिभाषा सूत्र, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
शिव प्रतिष्ठान का नेतृत्व संभाजी भिड़े करते हैं, जिनके समर्थकों ने कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे। इस्लामपुर से शिवसेना के एक नेता ने बताया कि नाम बदलने की मांग 1986 से की जा रही है।
शिवसेना ने भी कर चुकी है मांग
बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली संयुक्त शिवसेना भी कई बार इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग कर चुकी है। शिवसेना ने महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के बाद इस्लामपुर का मुद्दा उठाया था।
इन शहरों के भी बदले नाम
जानकारी के लिए बता दें महाराष्ट्र में इससे पहले अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर, औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव किया जा चुका है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra government changed the name of islampur to ishwarpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











