Hit And Run: सांगली में नशे में धुत ड्राइवर की स्कोडा ने मचाई तबाही, हादसे में 6-7 लोग घायल
Sangli के बालाजी मिल रोड पर नशे में धुत ड्राइवर की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए 6–7 लोगों को घायल कर दिया। घटना ने हिट-एंड-रन और सड़क सुरक्षा नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक
सांगली हिट एंड रन केस (सौ. सोशल मीडिया )
Sangli Hit And Run Case: महाराष्ट्र के सांगली जिले में बालाजी मिल रोड पर रविवार को एक गंभीर हिट-एंड-रन मामला सामने आया।
गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार के नशे में धुत चालक ने सड़क पर चल रहे दो टू-व्हीलर सहित कुल पांच से छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 6 से 7 लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक न केवल तेज गति में था, बल्कि गलत साइड से आ रहा था, जिससे हादसे की तीव्रता और बढ़ गई। टक्कर के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम
ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
वीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
भीड़ का गुस्सा भड़का
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोश में आ गए। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ ने स्कोडा कार में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की समय पर हस्तक्षेप
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और उसकी लापरवाही के कारण कई निर्दोष लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में हिट-एंड-रन, लापरवाही से ड्राइविंग और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Aditya Thackeray का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- धर्म-जाति में बांटकर चुनाव जीतने की कोशिश
सांगली का यह हादसा एक बार फिर शराब पीकर गाड़ी चलाने और गलत दिशा से वाहन चलाने जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों की ओर ध्यान खींचता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हादसे वाली सड़क पर तेज रफ्तार और गलत साइड ड्राइविंग की घटनाएं अक्सर देखी जाती हैं, जिससे पुलिस की कड़ी निगरानी की जरूरत है।
