Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Sambhajinagar Plastic Ban: संभाजीनगर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मनपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 05, 2026 | 11:28 AM

प्लास्टिक बैन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapti Sambhajinagar Plastic Ban:  छत्रपति संभाजीनगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने अब सख्त और आक्रामक रुख अपना लिया है। आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के मार्गदर्शन में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत शहर के बाहर से प्लास्टिक लाने वाले वाहतूक कर्ताओं और आपूर्ति श्रृंखला पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहर में किसी भी माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रवेश न कर सके ।

जाफर गेट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: वाहन की तलाशी में मिला प्लास्टिक

सोमवार सुबह जोन क्रमांक 02 के जाफर गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की ढुलाई की गुप्त सूचना मिलने पर मनपा की टीम ने तत्काल जाल बिछाया। जांच के दौरान अब्बास ट्रांसपोर्ट के एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 13 बोरियों में भरा लगभग 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सारा प्लास्टिक जब्त कर लिया और ट्रांसपोर्ट मालिक पर मौके पर ही 25,000 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।

सम्बंधित ख़बरें

कल्याण-डोंबिवली में गैस शवदाहिनियां ठप, गैस संकट से अंतिम संस्कार पर असर

देश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Nagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार

Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका

यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका

वाहन की तलाशी लेने पर मिला प्लास्टिक

  • जांच के दौरान अब्बास ट्रांसपोर्ट द्वारा प्लास्टिक का परिवहन किया जा रहा था। जब टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 13 बोरी में लगभग 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुआ।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ट्रांसपोर्ट मालिक पर मौके पर ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्लास्टिक जब्त कर लिया गया।
  • उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन केवल शहर में प्लास्टिक की बिक्री पर ही नहीं, बल्कि इसके स्रोत और परिवहन करने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहा है। नागरिक मित्र दल और स्वच्छता निरीक्षक पूरी तरह सतर्क हैं। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
  • आवश्यक होने पर संबंधितों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे इस कार्रवाई में नागरिक मित्र दल के देविदास सुसर, स्वर्णसिंह परदेशी, बालाजी साबले और स्वच्छता निरीक्षक वंदना पवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
  • आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर तथा पर्यावरण के अनुकूल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Sambhajinagar plastic ban action 390kg seized fine imposed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Hindi News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.