परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Rohit Pawar Delimitation: रोहित पवार ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शरद गुट के सभी सांसद परिसीमन विधेयक के खिलाफ मतदान करेंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
रोहित पवार ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर लगाए आरोप (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Rohit Pawar Delimitation Opposition: मुंबई NCP (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन केवल एक नाम है, इसके जरिए वार्ड और प्रभागों की तरह विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं को तोड़ने का काम किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो देश में लोकतंत्र कायम नहीं रहेगा।
भाजपा इस दिशा में वर्ष 2016 से काम कर रही है। रोहित ने स्पष्ट किया कि वे अपनी राजनीतिक भूमिका कभी नहीं बदलते हैं। यदि उनकी भूमिका को लेकर किसी के मन में कोई संदेह है तो उसे दूर कर लेना चाहिए। परिसीमन विधेयक में 50 प्रतिशत या कोई अन्य प्रावधान हो, NCP (शरद गुट) के सभी सांसद इस विधेयक के विरोध में मतदान करेंगे।
सुनेत्रा पवार को काम से देना चाहिए जवाब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर की गई ‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार के पास राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी है और जनता को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। उन्हें विपक्ष की आलोचना का जवाब अपने काम से देना चाहिए। साहसिक फैसले लेकर उन्हें अपनी क्षमता साबित करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
यह भी पढ़ें:-नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
विधेयक पेश होने के दिन खुल जाएगा सबका रुख
परिसीमन विधेयक को लेकर रोहित पवार ने कहा कि आगामी 17 तारीख तक इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी काफी राजनीतिक घटनाक्रम होना बाकी है। जिस दिन यह विधेयक संसद में पेश होगा, उस दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन इसके विरोध में मतदान करता है और कौन अचानक गायब हो जाता है।
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात निर्वाचन क्षेत्रों के विकास कार्यों और किसानों के मुद्दों को लेकर होगी। प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मिलना आसान नहीं होता। इसलिए इस मुलाकात और परिसीमन विधेयक पर मतदान को अलग-अलग देखा जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि मतदान के दिन ही सभी की वास्तविक भूमिका सामने आ जाएगी।
