TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
Raju Waghmare Statement: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे का बड़ा बयान; एसआईटी जांच में तेजी का दावा करते हुए कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
राजू वाघमारे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Raju Waghmare On Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक, राम मंदिर चंदा विवाद और अरविंद केजरीवाल द्वारा अमृतसर में माता सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा को लेकर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया टीईटी पेपर लीक करने वाले गिरोह का जल्द ही खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
महाराष्ट्र में पेपर लीक होने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रद्द करने पर राजू वाघमारे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, पेपर लीक होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, जो तेजी से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक करने वाले कुछ लोगों को पकड़ा गया है और मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पेपर लीक करने वाले गिरोह को पकड़ा जाएगा। दोबारा पेपर न लीक हो, इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है।
भगवान के मंदिर से चोरी करना दुर्भाग्य है
राम मंदिर में चंदा विवाद पर शिवसेना नेता ने कहा, राम मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि रामलला को चढ़ाए गए चंदे में चोरी की गई। इस मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भगवान के मंदिर से चोरी करना बहुत ही दुर्भाग्य है। मेरा मानना है कि पूरे देश के मंदिर-मस्जिदों के चढ़ावे पर सरकार को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि लोग अपनी आस्था से पवित्र काम के लिए दान देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह
अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील
‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन
यह भी पढ़े: सॉरी बोलने के बाद भी नहीं माना सनकी हमलावर, दौड़ाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, मुंबई लोकल में फिर खूनी खेल
अरविंद केजरीवाल चुनावी राजनीति कर रहे हैं
अरविंद केजरीवाल द्वारा अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित एक भव्य मंदिर बनाने की घोषणा पर राजू वाघमारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनावी राजनीति कर रहे हैं। जो केजरीवाल राम मंदिर के निर्माण के दौरान उत्सुक नहीं थे, वही आज सीता माता का मंदिर बनाने की बात कह रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ माहौल है, इसलिए केजरीवाल सीता माता और भगवान का सहारा लेकर चुनावी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
एजेंसी रिपोर्ट के साथ
