रायगड़ के उरण में प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर

Platinum Logistics Warehouse Fire: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
uran platinum logistics warehouse fire raigad maharashtra
उरण गोदाम में आग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के उरण में प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के गोदाम में आग लग गई।

  • आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।

  • गोदाम में लगी आग बुझाने का काम जारी है।

Raigad Fire Incident: महाराष्ट्र के रायगड़ जिले के उरण में प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग से गोदाम में हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

uran platinum logistics warehouse fire raigad maharashtra
नागपुर एयरपोर्ट पर 16 नवंबर से सेंट्रल डोम रिनोवेशन से पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव;नई एडवाइजरी जारी

काला धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें

वेसवी ग्राम पंचायत इलाके में प्लैटिनम लॉजिस्टिक्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में केमिकल भरा हुआ था, और आग लगने के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। धमाके की आवाज़ से पूरा इलाका दहल गया, जबकि आसमान में काला धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं।

uran platinum logistics warehouse fire raigad maharashtra
महाराष्ट्र के वन मंत्री की मांग, ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान के पास बने हवाई अड्डा

लोगों को सांस लेने में दिक्कत

इस धुएं की वजह से इलाके के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। गोदाम में केमिकल का स्टॉक होने की वजह से आग बुझाने में मुश्किल हो रही थी।