रायगढ़ में ‘आम’ आदमी का संकट, बेमौसम बारिश ने डूबाई आम किसानों की साल भर की कमाई
Raigad Mango Farmers News: रायगढ़ में आम किसानों पर आर्थिक संकट। बेमौसम बारिश और खराब मौसम के कारण व्यापारियों ने आम खरीदने से मना किया। किसानों ने सरकार से मदद मांगी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
आम किसानों पर संकट की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Alphonso Mango Crisis: महाराष्ट्र का कोंकण क्षेत्र, जो अपनी हापुस (Alphonso) और केसर आम की किस्मों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, इस समय प्रकृति की मार झेल रहा है। रायगढ़ जिले में बेमौसम बारिश और तापमान में लगातार होने वाले उतार-चढ़ाव ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि तैयार फसल अब बागों में ही सड़ने की कगार पर है, क्योंकि व्यापारियों और दलालों ने खरीदारी बंद कर दी है।
कुदरत का कहर और बाजार की बेरुखी
रायगढ़ के किसानों (Raigad Mango Farmers) के लिए इस साल की शुरुआत उम्मीदों भरी थी, लेकिन ऐन कटाई के वक्त मौसम ने करवट बदल ली। दिन में भीषण गर्मी और रात के समय अचानक गिरने वाले तापमान ने फलों की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण आमों में ‘दाग’ पड़ने और कीड़े लगने की समस्या (काली फुंसी) बढ़ गई है। इन तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए, व्यापारियों और बिचौलियों ने खरीदारी रोक दी है। जो व्यापारी पहले बागों में आकर ऊंची बोली लगाते थे, वे अब कम कीमत पर भी माल उठाने को तैयार नहीं हैं।
Raigad, Maharashtra: Mango farmers in Raigad district face a crisis due to unseasonal rains and temperature fluctuations. Harvested mangoes remain unsold in orchards as traders and brokers have halted purchases pic.twitter.com/nKF3OMFQOu — IANS (@ians_india) April 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
मृत व्यक्ति ने बेचे 7 करोड़ के फ्लैट! संभाजीनगर में पावर ऑफ अटॉर्नी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
गुरुग्राम में नागपुर युवक की संदिग्ध मौत, सेक्स पावर दवा की ओवरडोज आशंका; जांच में जुटी पुलिस
नागपुर सरकारी अस्पताल की बदहाली, पीने के पानी को तरसे मरीज; बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सवाल
बागों में ही दम तोड़ती फसल
रायगढ़ के किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और निवेश दोनों खतरे में हैं। आम की तुड़ाई तो कर ली गई है, लेकिन खरीदार न होने के कारण फल पेड़ों के नीचे या गोदामों में पड़े हुए हैं। उन्होने कर्ज लेकर खाद और दवाओं का छिड़काव किया था। अब जब फसल बेचने का वक्त आया, तो व्यापारी माल की क्वालिटी का बहाना बनाकर मुंह मोड़ रहे हैं। अगर अगले कुछ दिनों में बिक्री नहीं हुई, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Grapes Export Decline: नासिक अंगूर निर्यात में 35% की भारी गिरावट, बारिश और युद्ध ने तोड़ी किसानों की कमर
प्रशासनिक मदद की गुहार
जिले के किसान संगठनों ने राज्य सरकार और कृषि विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। किसानों की मांग है कि प्रशासन तुरंत बागों का मुआयना करे और नुकसान का सटीक आकलन करे। प्रभावित किसानों को विशेष राहत पैकेज दिया जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि व्यापारियों द्वारा किसानों का शोषण न हो और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसा कोई विकल्प मिले। रायगढ़ का आम न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जाता है, ऐसे में निर्यात में कमी आने से जिले की अर्थव्यवस्था पर भी इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है।
