Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई में होटल की आड़ में चलाया जा रहा मदरसा, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग

मुंबई के तलोजा फेज- 1 में होटल की आड़ में अवैध निर्माण कर के होटल के साथ-साथ मदरसा भी चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर ने कार्रवाई की मांग की है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 14, 2024 | 08:21 PM

नवी मुंबई में होटल की आड़ में चलाया जा रहा मदरसा

Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: मुंबई के तलोजा फेज- 1 में होटल की आड़ में अवैध निर्माण कर के होटल के साथ-साथ मदरसा भी चलाने का मामला सामने आया है, जिसकी वजह से उक्त क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए विधायक प्रशांत ठाकुर ने पनवेल महानगरपालिका के आयुक्त मंगेश चितले से उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए निवेदन पत्र दिया है। उक्त अवैध इस संबंध में नागरिकों द्वारा भी मनपा और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के तलोजा फेज-1 स्थित सेक्टर- 2 में आकार रेजीडेंसी नामक इमारत है, जिसमें ‘आयशा’ के नाम से एक होटल व्यवसाय चल रहा है, उक्त होटल के मालिक ने रसोईघर के बाहरी क्षेत्र में भी अवैध निर्माण किया है। इस होटल के मालिक द्वारा अब फुटपाथ पर कब्जा कर के अवैध रूप से शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधायक ने की कार्रवाई की मांग

पनवेल के भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर के पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि उक्त स्थान का उपयोग मदरसे के रूप में किया जा रहा है, उसका फोटो और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में शिकायत करने वालों को होटल मालिक धमकी भी दे रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ठाकुर ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग मनपा आयुक्त चितले से की है।

2088 वर्ग फीट में किया गया है अवैध निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार पनवेल महानगरपालिका के वार्ड नंबर 3 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली आयशा होटल की साइट पर लगभग 2088 वर्ग फीट का अवैध निर्माण कर के शेड तैयार किया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पता चला है कि इस होटल के पीछे एक मदरसा चल रहा है, जिसके वजह से स्थानीय नागरिकों में काफी असंतोष है, इसलिए नागरिकों द्वारा मनपा से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Madrasa being run under the guise of a hotel in navi mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2024 | 08:21 PM

Topics:  

  • BJP
  • Navi Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

राजस्थान में विधायक की रंगदारी, नगर निगम कर्मियों को बोले-इसी चौराहे पर कुटूंगा…मर जाएगा साला

2

विधायकों के आए अच्छे दिन…वेतन 211% बढ़ा, देश में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले बने ओडिशा के MLA

3

Navi Mumbai Airport के लिए मिलेगी हाई-टेक मेट्रो कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधा

4

खरमास से पहले UP को मिल जाएगा नया BJP अध्यक्ष, OBC समाज से हो सकता है नाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.