Navi Mumbai Airport के लिए मिलेगी हाई-टेक मेट्रो कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधा
Navi Mumbai Airport को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 8 पर तेजी से काम चल रहा है। CSMIA से NMIA तक सीधा हाई-टेक कनेक्शन मिलेगा और यात्रियों को इंटरनेशनल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro News: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ मुंबई महानगर के लिए नहीं, बल्कि देशभर के यात्रियों के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह हवाईअड्डा मुंबई को एक बड़े इंटरनेशनल कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाया गया महत्वाकांक्षी कदम है।
इसी उद्देश्य से मुंबई और नवी मुंबई के प्रमुख इलाकों को एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 8 पर तेजी से काम चल रहा है। यह मेट्रो अंधेरी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) टर्मिनल 2 से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
बड़ा हिस्सा होगा अंडरग्राउंड
मेट्रो लाइन 8 का अधिकांश मार्ग अंडरग्राउंड रहेगा और यह चेंबूर के छेडानगर तक भूमिगत रास्ते से पहुंचेगी। मानखुर्द के आगे यह कॉरिडोर वाशी क्रिक ब्रिज पार करेगा और सायन–पनवेल हाईवे के समानांतर आगे बढ़ता हुआ नेरुल, सीवुड्स और उलवे के रास्ते नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करेगा। यहां इसका अंतिम स्टेशन NMIA टर्मिनल 2 प्रस्तावित है, जहां यात्रियों के लिए हाई-टेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
अल नीनो का असर तय; मौसम ही नहीं बल्कि बाजार भी करेगा परेशान, जानें रिपोर्ट में क्या कहा गया ?
Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Abhishek Banerjee Case: हस्ताक्षर मिलान विवाद मामला, आज CID के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
कुल 11 स्टेशन बनेंगे
डीपीआर के मुताबिक नवी मुंबई क्षेत्र में कुल 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें वाशी, सानपाड़ा, जुइनगर, नेरुल सेक्टर-1, नेरुल, सीवुड्स, बेलापुर, सागर संगम, तर्घर/मोठा, NMIA वेस्ट और NMIA टर्मिनल 2 शामिल हैं। अंतिम दो स्टेशन एयरपोर्ट परिसर के अंदर होंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने की योजना है ताकि यात्रियों को आधुनिक और सहज यात्रा अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में गुटखा कारोबार पर मकोका लागू, फडणवीस ने विधानसभा में की घोषणा
दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा
- इन स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, लिफ्ट, व्हीलचेयर सुविधा, एस्केलेटर, एलईडी डिस्प्ले, मल्टी-लैंग्वेज सूचना प्रणाली और बेहतर गाइडेंस सिस्टम मौजूद रहेगा। इससे सीनियर सिटीज़न और विशेष जरूरत वाले यात्रियों के लिए सफर और अधिक सुगम होगा।
- मेट्रो लाइन 8 को मारोल नाका के पास मेट्रो लाइन 1 और 3 से सीधा कनेक्शन मिलेगा। वहीं मेट्रो लाइन 6 के जरिए कंजूरमार्ग तक भी लिंक संभव होगा। इसके अलावा लाइन 2B, बेलापुर लोकल ट्रेन नेटवर्क और बस सेवाओं से अतिरिक्त कनेक्टिविटी जोड़ने की भी योजना बनाई गई है।
