-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Written Examination Of Police Recruitment In Pimpri Chinchwad Proceeded Again
पिंपरी-चिंचवड़ में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा फिर आगे बढ़ी
- Written By: प्रभाकर दुबे

File
पिंपरी : पुलिस भर्ती (Police Recruitment) के लिए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय द्वारा 17 अक्टूबर को घोषित लिखित परीक्षा (Written Examination) 23 अक्टूबर को आयोजित करने की घोषणा की गई। मगर एक लाख 89 हज़ार 732 उम्मीदवारों की परीक्षा की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पाने की वजह से परीक्षा (Examination) की तारीख फिर से बढ़ा दी गई है। अब यह परीक्षा तुलसी विवाह के मुहूर्त पर यानी 19 नवंबर को कराने की घोषणा की गई है।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के लिए 2019 में पहले चरण में 720 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए एक लाख 89 हज़ार 732 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पिछले वर्ष कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई। इस बीच राज्य के अन्य शहरों और ग्रामीण पुलिस द्वारा परीक्षा आयोजित की गई मगर पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की लिखित परीक्षा पेंडिंग होने की वजह से उम्मीदवारों को इसका इंतजार था। इसके बाद परीक्षा की तारीख घोषित की गई। परीक्षा की व्यवस्था की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दी गई, लेकिन परीक्षा में पौने दो लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे वाले थे जिसकी व्यवस्था करना संभव नहीं हो सका है। नतीजन परीक्षा की तारीख फिर बढ़ा दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रिंग रोड परियोजना की बढ़ी रफ्तार, वडगांव मावल में फ्लाईओवर और उसें खिंड सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर
पिंपरी में मानसून की तैयारियां तेज: कमिश्नर ने किया मूला नदी तट का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
पिंपरी में आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, ऊंची इमारतों के आगे बेबस फायर ब्रिगेड, कागजों पर अर्ली वार्निंग
चुनावी वादे और खोखले आश्वासन: पवना बांध विस्थापितों का आक्रोश चरम पर, प्रशासन की सुस्ती पड़ रही भारी
परीक्षा के लिए राज्य भर से उम्मीदवार आएंगे
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के तहत पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 17 अक्टूबर की तारीख निश्चित की गई थी। इस दिन परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसलिए परीक्षा की तारीख 23 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन योजना परिपूर्ण नहीं होने के कारण अब परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई है। लिखित परीक्षा की परिपूर्ण योजना बनाना संभव नहीं हो पाने की वजह से परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए राज्य भर से उम्मीदवार आएंगे। उनके लिए यात्रा और रहने की व्यवस्था करनी होगी। हज़ारों उम्मीदवार ने इसकी व्यवस्था की थी, लेकिन ऐन मौके पर परीक्षा रद्द होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।
आयुक्तालय में पुलिस हवलदार के पद
- सामान्य – 176
- महिला – 216
- खिलाड़ी – 38
- प्रोजेक्ट प्रभावित – 14
- पूर्व सैनिक – 107
- पुलिस पाल्य – 22
- गृहरक्षक दल – 38
[blockquote content=”उम्मीदवार की संख्या अधिक होने के बाद भी उन्हें परेशानी नहीं होगी। इसे लेकर योजना बनाई जा रही है। उम्मीदवारों को उनकी सुविधा वाले केंद्र देने का प्रयास किया जा रहा है। हर उम्मीदवार को हॉल टिकट, परीक्षा केंद्र को लेकर अचूक जानकारी दी जाएगी। इसकी परिपूर्ण योजना के लिए संबंधित वेंडार कंपनी ने समय बढ़ाने की मांग की थी। इसके अनुसार 19 नवंबर को परीक्षा होगी। ” pic=”” name=”-डॉ. संजय शिंदे, अपर पुलिस आयुक्त, पिंपरी-चिंचवड़ “]
Written examination of police recruitment in pimpri chinchwad proceeded again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














