Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मामूली विवाद में वाइन शॉप मालिक के सिर में मारी शराब की बोतल, देखें Video

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Oct 20, 2021 | 05:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी : वाईन शॉप (Wine Shop) में शराब खरीदने (‍Buy Alcohol) के दौरान हुए मामूली विवाद में दुकान मालिक (Shop Owner) के सिर पर शराब की बोतल मारकर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ मचाते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इस दौरान लूटपाट की कोशिश भी की गई। पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के पिंपरी स्थित अशोक थियेटर के पास रीगल वाइन शॉप में विजयादशमी की रात सवा सात बजे के करीब हुई इस वारदात से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ व्याप्त है।

कीर्ती लक्ष्मण राजपूत (28) ने इस बारे में पिंपरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका चिंचवड़ थेरगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। तबीयत में सुधार आने के बाद उन्होंने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पिंपरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। इस घटना में मैनेजर मानसिंह भी घायल हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

मामूली विवाद में वाइन शॉप मालिक के सिर में मारी शराब की बोतल। मारपीट के बाद मचाई दुकान में तोड़फोड़; पिंपरी की घटना से व्यापारियों में खौफ। #Pune #PimpriChinchwad #BarFight #fight #Viral #Video #HindiNews pic.twitter.com/Shrpq9DpPK — NavaBharat (@enavabharat) October 20, 2021

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कीर्ति राजपूत की पिंपरी में रीगल वाइन शॉप नामक अंग्रेजी शराब बिक्री की दुकान है। दशहरे की शाम दुकान में भीड़ रहने से सभी ग्राहक लाइन में लगकर खरीददारी कर रहे थे। तभी चार आरोपी वहां आये, उन्हें लाइन में आने के लिए कहा तो उन्होंने मैनेजर से विवाद करना शुरू किया। विवाद करते हुए उन्होंने शराब की बोतलें खरीदी। उसके कुछ पैसे कैश और कुछ ऑनलाइन चुकाए। ऑनलाइन पैसे देते वक्त 100 रुपए ज्यादा दिए गए। मगर उन्होंने पैसे न लेकर और शराब की एक बोतल मांगी, बाकी पैसे नहीं देने की बात कहकर दादागिरी करने लगे। मैनेजर के साथ धकक्कामुक्की और गालीगलौज की। जब दुकान मालिक राजपूत उन्हें समझाने लगे तब एक आरोपी ने उनके सिर में शराब की बोतल दे मारी।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में सुरक्षा के लिए 102 CCTV कैमरों का जाल, कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर

नागपुर की ‘शटर तोड़’ गैंग का भंडारा में आतंक! 48 घंटे में 32 दुकानें साफ, 18 साल के मास्टरमाइंड समेत धराए 4

मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना, खौफनाक VIDEO आया सामने

मीरारोड में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस का छापा, 3 नाबालिग समेत 16 लड़कियां रेस्क्यू, 13 लोग गिरफ्तार

घटना से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ 

सिर में गहरी चोटें आने से वे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। राजपूत के एक मित्र और दुकान के कर्मचारियों ने आरोपियों को धकेलकर बाहर किया। तो उन्होंने ग्राहकों को लाइन में लगने के लिए लगाए स्टील के बैरिकेड और सीमेंट ब्लॉक से मारपीट और तोड़फोड़ मचाई। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना में एक आरोपी के भी चोटिल होने की खबर है। पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से पिंपरी के व्यापारियों में खौफ व्याप्त है।

Wine bottle hit in the head of a wine shop owner in a minor dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2021 | 05:09 PM

Topics:  

  • Crime
  • Pimpri
  • Wine Shop Owner

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.