उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी! विधानसभा चुनाव में हार का छलका दर्द, बोले- हम गठबंधन के शिकार हो गए
Pune News: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुणे में कहा कि युति और गठबंधन के कारण पार्टी विस्तार पर ध्यान नहीं दे पाए। अब पुणे में पूरा ध्यान देंगे और जनता से क्षमा मांगी।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray Apologized In Pune: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि हम युति और गठबंधन का शिकार बन गए। पुणे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युति और गठबंधन की वजह से वह पार्टी के विस्तार की ओर ध्यान नहीं दे पाए।
अब तक पुणे की ओर ध्यान नहीं देने के लिए पुणे की जनता से क्षमा मांगते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब वह पुणे में पार्टी के विस्तार की ओरे पूरा ध्यान देंगे और यदि पुणे की जनता चाहेगी तो शिवसेना की ताकत का पूरा इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि आप लोग मुझे प्यार से बुलाएंगे, तो मैं पुणे आऊंगा। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में महाविकास आघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ने के सावलपर उन्होंने कहा कि इस सवाल का समाधान तीनों दलों को करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
पुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
बेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
ठाकरे ने कहा कि हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा। तीनों दलों को लगा कि साथ मिलकर लड़ना चाहिए। यदि आगे भी तीनों दलों ने सोचा था कि वे साथ लड़ सकते हैं तो साथ मिलकर लड़ेंगे। लेकिन यदि किसी ने सोचा था कि अलग-अलग लड़ना चाहिए। तो वैसा भी हो सकता है। स्थानीय निकाय चुनाव में स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की भावनाओं को समझने भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, जानें कब शुरू होगी उड़ानें
मोदी-फडणवीस दुश्मन नहीं
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि राजनीति में मैं किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दुश्मन नहीं मानता। वह मानते होंगे, तो मुझे नहीं पता। लेकिन मैं फडणवीस को विरोधी नहीं मानता। फडणवीस हताश हो गए हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि वह हताश क्यों हैं।
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि उनके पास प्रचंड बहुमत है। इतने वर्षों के बाद उनके पास बहुमत है। केंद्र सरकार उनके पीछे है। मुझे नहीं पता कि जिस मुख्यमंत्री को इतना समर्थन प्राप्त है, वह इतना हताश क्यों है। इसका कारण यह है कि राज्य में सरेआम भ्रष्टाचार चल रहा है।
