Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जुन्नर में दर्दनाक हादसा: जन्मदिन कार्यक्रम में ट्रक ने मचाया तांडव, युवक की मौत

Pune News: जुन्नर में डोल-ताशा कार्यक्रम के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 21 वर्षीय आदित्य काळे की मौत और छह लोग घायल हुए। स्थानीयों का आरोप है कि आयोजन बिना अनुमति किया गया था।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 11, 2025 | 10:21 AM

जुन्नर में ढोल-ताशा हादसा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tragic accident in Junnar: जुन्नर तालुका में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशी को मातम में बदल दिया। पूर्व जिल्हा परिषद अध्यक्ष देवराम लांडे के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान डोल-ताशा बजा रहे कलाकारों पर एक तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। इस हादसे में 21 वर्षीय आदित्य काळे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलाकार सड़क पर कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे थे तभी अचानक ट्रक ने संतुलन खो दिया और सीधा उनके ऊपर जा चढ़ा। घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसके लिए प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। अगर कार्यक्रम की अनुमति ली जाती और उचित सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

इसे भी पढ़ें- खापरखेड़ा थर्मल पावर प्लांट में भीषण फ्लैश ओवर हादसा, कई झुलसे, गलत पैनल खोले जाने से हुई घटना

हादसे के बाद क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि आयोजकों और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम बिना अनुमति आयोजित किया गया था, इसलिए आयोजकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं आदित्य काळे की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। परिवारवालों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और आयोजकों की गैरजिम्मेदारी ने उनके बेटे की जान ले ली।

गौरतलब है कि डोल-ताशा महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है और गणेशोत्सव व अन्य सामाजिक आयोजनों में बड़ी संख्या में युवा इसमें भाग लेते हैं। लेकिन इस तरह की दुर्घटनाएं सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए प्रशासन से अनुमति लेना और सुरक्षा इंतजाम करना अनिवार्य किया जाए ताकि कलाकारों की जान से खिलवाड़ न हो।

Truck runs over dhol tasha troupe in junnar 21 year old youth killed 6 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 10:21 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

साइकिलिंग को मिलेगी नई रफ्तार! PMC ने 145 करोड़ झोंके, बनेगा 500 किमी का ट्रैक

2

टैक्स प्रोफेशनल्स ने वेतनभोगी कर्मचारियों को फंसाया, ₹500 करोड़ का स्कैम बेनकाब

3

मुंबई में आज धूप का जलवा, AQI रहेगी मध्यम स्तर पर, प्रदूषण पर लगा ब्रेक

4

मूल में समस्याओं का अंबार, युवा क्रांति संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.