Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में भारी बारिश ने मचाया कहर, ठेला हटाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों की करंट लगने से मौत

पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 25, 2024 | 11:17 AM

पुणे में करंट लगने से 3 लोगों की मौत

Follow Us
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे है। इस बीच खबर सामने आई है कि गुरुवार तड़के भारी बारिश के कारण पानी में डूबे ठेले को बाहर निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना डेक्कन जिमखाना इलाके में हुई। डेक्कन जिमखाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बाबा भिड़े पुल के पास सड़क किनारे ठेले पर अंडे से बने खाद्य पदार्थ बेचते थे। भारी बारिश के कारण जब उनका ठेला पानी में डूब गया, तो वे मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करने लगे, इस दौरान तीनों को करंट लग गया। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों – अभिषेक घनेकर, आकाश माने और शिवा परिहार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कई घरों में घुसा बारिश का पानी

पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शहर के एकता नगर और शिवाजी नगर इलाके में बारिश का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिंगने खुर्द और साई नगर के कई घरों में पानी भर गया है। वडगांव शेरी, आनंद नगर बस स्टॉप पर एक वाहन पर एक पेड़ गिरा। वाहन में सवार स्कूली बच्चो सुरक्षित है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’

पुणे में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, कई घरों में घुसा पानी, देखें Video

यह भी पढ़ें:- पुणे में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, कई घरों में घुसा पानी, देखें Video

रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्रशिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Three people died of electrocution while trying to remove a cart amid heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2024 | 11:14 AM

Topics:  

  • Pune Heavy Rain

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.