पुणे में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, कई घरों में घुसा पानी, देखें Video
भारी बारिश के मद्देनजर जिला अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने 25 जुलाई को भोर, मावल, मुलशी, हवेली तहसील क्षेत्र के और पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुणे में कई घरों में घुसा बारिश का पानी
पुणे: पुणें में हो रही भारी बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। खडकसावला बांध से पानी छोडे़ जाने के बाद शहर के कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। 14 साल बाद पुणे के नारायण पेठ में पानी घुसा है। लोगों को आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर के एकता नगर और शिवाजी नगर इलाके में बारिश का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिंगने खुर्द और साई नगर के कई घरों में पानी भर गया है। वडगांव शेरी, आनंद नगर बस स्टॉप पर एक वाहन पर एक पेड़ गिरा। वाहन में सवार स्कूली बच्चो सुरक्षित है।
उपमुख्यमंत्री ने की स्थिति की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे शहर और जिले में भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की है। जिला प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को राहत कार्य के लिए सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के यवतमाल-भंडारा समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुणे के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
पुणे में में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिला अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने 25 जुलाई को भोर, मावल, मुलशी, हवेली तहसील क्षेत्र के और पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। पालघर जिले के वाडा और विक्रमगढ़ तालुका के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। ये दोनों जिले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा।
