- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- The Happiness Of 10000 Pimpri Chinchwad Municipal Corporation Contract Employees Is In Trouble
Pimpri Chinchwad MNC में ‘काली दीपावली’? ठेका कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बोनस
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के ठेका कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस नहीं मिला है। ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाने वाली है और 'काली दीपावली' की चेतावनी भी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

(फाइल फोटो)
Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड मनपा में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मानदेय और कॉन्ट्रैक्ट पर भी कर्मचारी काम करते हैं। प्रशासन ने उन्हें दीपावली से पहले वेतन और बोनस देने का आदेश दिया है।
इसके बावजूद कई ठेकेदार बोनस देने में टालमटोल कर रहे हैं। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि बोनस के बिना हमारी दिवाली कैसे मीठी होगी? सवाल है कि क्या मनपा प्रशासन के आदेश पर अमल होगा या मनपा के आदेश को यूं ही अनसुना किया जाएगा।
मनपा आयुक्त पहले ही दे चुके हैं आदेश
- हर जगह दीपावली पर मनपा में स्थायी रुप से काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। इसी तरह बोनस अधिनियम 1965 के अधीन रहते हुए पिंपरी चिंचवड मनपा के विभिन्न विभागों में कॉन्टैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को भी 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि का बोनस दीपावली से पहले देने का आदेश मनपा आयुक्त ने दिया है।
- यह आदेश मानदेय और कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कामगारों को दीपावली उत्साह और आनंद से भरी हो इस मकसद से दिया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि मनपा के ज्यादातर ठेकेदारों ने कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया है। किसी भी विभाग ने आज तक अम कल्याण विभाग को बोनस दिए जाने की रिपोर्ट जमा नहीं की है।
ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मनपा में दस हजार से अधिक ठेका कर्मचारी हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड, जल आपूर्ति, ड्रेनेज, विद्युत रखरखाव मरम्मत के काम के लिए और चिकित्सा विभाग में ठेका कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पहले से ही ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त वेतन भी नहीं दिया जाता है। ऐसे में दीपावली बोनस न देकर ठेकेदार कर्मचारियों की खुशी छीनने का काम कर रहे हैं।
इसे तुरंत देने की मांग की जा रही है। श्रम कल्याण विभाग ने कहा था कि सभी विभाग प्रमुख कार्यवाही करें और उसकी रिपोर्ट श्रम कल्याण विभाग को सौंपें। साथ ही, बोनस नहीं देने वाले संबंधित विभाग प्रमुख या ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन
अजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक
नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
ठेकेदारों के बिल रोके जाएंगे
सभी विभागों के ठेका कर्मचारियों को दीपावली बोनस देना जरुरी है। जिन्होंने बोनस दिया है और जिन ठेकेदारों ने बोनस नहीं दिया है। इस संबंध में कोई रिपोर्ट बम कल्याण विभाग को जमा नहीं हुई है। मनपा के मुख्य श्रम अधिकारी प्रमोद जगताप ने कहा कि यदि बोनस नहीं दिया गया है तो संबंधित ठेकेदारों के बिल रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad के मॉडल स्कूलों को मिले 5 करोड़, लेकिन स्कूलों की हालत जस की तस!
मनाएंगे ‘काली दीपावली’
ठेका कर्मचारियों को नियमानुसार ठेकेदारों द्वारा दीपावली से पहले बोनस देने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन, वास्तव में दीपावली में अब कुछ ही दिन बचे है फिर भी ठेकेदारों ने अभी तक बोनस नहीं दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश हाके ने चेतावनी दी है कि यदि सभी ठेका कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस नहीं दिया गया तो संबंधित विभाग के मनपा अधिकारियों के कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक रूप से ‘काली दीपावली मनाई जाएगी।
The happiness of 10000 pimpri chinchwad municipal corporation contract employees is in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन
Feb 16, 2026 | 09:32 PMपाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 09:32 PMचीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Feb 16, 2026 | 09:27 PMATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PMगुस्सा छोड़ दो भाई…पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्या ने कुलदीप को गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Feb 16, 2026 | 09:19 PMशादी से पहले शारीरिक संबंध पर ‘सुप्रीम’ चेतावनी, केस करने वाली महिला को दिखाया आईना, जानिए SC ने क्या कहा?
Feb 16, 2026 | 09:15 PMAI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
Feb 16, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













