Deenanath Mangeshkar Hospital: तनीषा भिसे की मौत के जिम्मेदार डॉ. सुश्रुत घैसास पर मामला हुआ दर्ज, जांच समिति ने पेश की रिपोर्ट
Deenanath Mangeshkar Hospital Controversy: महाराष्ट्र के पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल गर्भवती को अस्पताल में भर्ती न करने के कारण मौत होने के मामले में फंसता चला जा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
तनीषा भिसे मौत मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल तनीषा भिसे मामले में फंसता चला जा रहा है। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर पर अब एक्शन लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 37 वर्षीय तनीषा भिसे की मौत के मामले में शनिवार को एक डॉक्टर के खिलाफ कथित आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने कथित तौर पर महिला को अग्रिम राशि जमा नहीं कराने के कारण अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया था। आरोपी डॉ. सुश्रुत घैसास अस्पताल में परामर्शक स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे, लेकिन विवाद के मद्देनजर कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था।
क्या है दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामला
आरोप है कि राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमित गोरखे के निजी सचिव की गर्भवती पत्नी तनीषा भिसे को मार्च के आखिरी सप्ताह में मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया था, क्योंकि उनके रिश्तेदार 10 लाख रुपये जमा नहीं करा पाए थे। भिसे की दो दिन बाद 31 मार्च को दूसरे अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मौत हो गई थी। भिसे के परिवार ने उनका इलाज कर रहे डॉ. घैसास पर जमा राशि की मांग करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
एक अधिकारी ने बताया कि डॉ. घैसास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही के कारण मौत) के तहत अलंकार पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले दिन में, ससून जनरल अस्पताल की पांच सदस्यीय समिति ने भिसे की मौत पर अपनी अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।
जांच समिति ने 16 अप्रैल को पेश की रिपोर्ट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रसव की उच्च जोखिम वाली प्रकृति के बावजूद, ‘‘ईश्वरी उर्फ तनीषा भिसे” को समय पर भर्ती नहीं किया गया और उसका इलाज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि डॉ. घैसास ने असंवेदनशीलता और चिकित्सकीय लापरवाही दिखाई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समिति ने 16 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट पेश की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ अस्पष्ट निष्कर्षों पर स्पष्टता मांगी थी। शनिवार को संशोधित रिपोर्ट पेश की गई। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट और मृत महिला की भाभी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस मामले में विधायक अमित गोरखे ने कहा, “आज हम गर्भवती मां को न्याय दिलाने में सफल हुए है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद। हमारी मांग है कि दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
