Municipal Corporation Election से पहले भाजपा को मजबूती, NCP के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने थामा कमल
निकाय चुनाव से पहले NCP को जोरदार झटका लगा है। मावल तालुका में जिला परिषद के राष्ट्रवादी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri News In Hindi: मावल तालुका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को एक बड़ा झटका लगा है। जिला परिषद के 2 पूर्व अध्यक्ष, 3 पूर्व उपाध्यक्ष, खरीद-बिक्री संघ और बाजार समिति के निदेशकों सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई में भाजपा में शामिल हो गए।
इन सभी नेताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और पूर्व राज्य मंत्री संजय भेगडे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर इस राजनीतिक घटनाक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री संजग बाला भेगडे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश भेगडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कंद और मावल विधानसभा चुनाव प्रमुख रवींद्र भेगडे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
राज्य की प्रगति का लिखा जा रहा नया अध्याय प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व बांद्र में देश और राज्य को प्रगति का एक नया बदी अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं ने भाजपा की विकास की – राजनीति पर भरोसा जताते हुए पांटी में प्रवेश किया है।
सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत
काटे ने कहा कि शहर भाजपा की ओर से महापालिका आम चुनाव को लेकन अब तक तीन सर्वे किए गए हैं। इनमें बजपा को पूर्ण बहुमन मिलने का आंकड़ा आया है। इनमें 72 सीटों पर हमारी जीत तय है। अब सिर्फ वाकी सीटों पर जीत कैसे हासिल करने का हमे प्रयास करना होगा।
इसलिए मनपा चुनाव में खुद के दम पर माल्या को बहुमत मिलेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। काटे ने कहा कि फिलहाल विपक्षी दल्वे और मतवचन के घटक दलों के कुछ लोग भाजपा में शामिल होने को उत्सुक है। अभी पितृपक्ष चल रहा है और चुनाव दीवाली के बाद होगे।
ये भी पढ़ें :- Pune News: 6,830 करोड़ की जमीन पर विवाद, PMRDA Vs पिंपरी-चिंचवड़ मनपा
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी मनपा चुनाव: काटे
आगामी महापालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 32 प्रभागों की 128 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। इसलिए हम महायुति (गठबंधन) के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। यह दावा भाजपा शहराध्यक्ष शकुन काटे ने किया है। पिंपले सौदागर में शहराध्यक्ष काटे ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महानगरपालिका चुनाव के लिए भाज्या की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। हर प्रभाग में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। हर बूथ पर दस कार्यकतो होंगे। 2017 के महापालिका चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतकर एकतरफा सत्ता हासिल की थी। इस बार भाजपा ने सभी सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है।
