Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूसरी महिला के साथ संबंध के शक में हुई सतीश वाघ की हत्या, पत्नी ने ही दी थी 5 लाख की सुपारी

भाजपा के विधान परिषद सदस्य योगेश तिलेकर के मामा सतीश वाघ के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सतीश वाघ की पत्नी ने ह आरोपियों को 5 लाख की सुपारी दी थी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 28, 2024 | 08:36 PM

मृतक सतीश वाघ व आरोपी पत्नी मोहिनी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) योगेश तिलेकर के मामा सतीश वाघ के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सतीश वाघ की पत्नी आरोपियों को 5 लाख की सुपारी देने को तैयार थी और इसी वजह से उनकी हत्या हुई। पुलिस जांच में पता चला कि सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी वाघ ने संपत्ति और अनैतिक संबंधों के शक के चलते हत्या की थी।

इस बीच ये सारी बातें सामने आने के बाद पुलिस जांच के दौरान मोहिनी वाघ ने अपने पति सतीश पर बाहर अनैतिक संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच के समय मोहिनी ने आरोप लगाया कि पति सतीश वाघ का भी किसी और महिला के साथ संबंध था। वह पिछले दस साल से मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा था। जांच अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड की मुख्य आरोपी मोहिनी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह सारी परेशानी असहनीय थी।

आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सतीश वाघ की हत्या के मामले की जांच के लिए कोर्ट ने मोहिनी सहित सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस बीच हत्या के आरोपी आतिश जाधव के के धाराशिव स्थित घर से उसके खून से सने कपड़े मिले हैं।

सतीश वाघ की हत्या के लिए अक्षय जावलकर को 5 लाख रुपये कैसे दिए गए, इसकी जांच के लिए अक्षय के सभी बैंक खातों की जांच की गई है। इस मामले में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

हथियार को भीमा नदी में फेंका

सतीश बाघ हत्या मामले में आरोपी नवनाथ गुरसाले और उसके साथी आरोपी आतिश जाधव द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को पेरने फाटा में भीमा नदी बेसिन में फेंका गया है। पुलिस ने अदालत को बताया है कि वह दोनों आरोपियों के जरिए हथियार ढूंढेगी और उसे जब्त करेगी।

9 दिसंबर को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि सतीश वाघ 9 दिसंबर को सुबह करीब 6:30 बजे सुबह की सैर के लिए निकले थे, जब फुरसुंगी फाटा इलाके से बिना नंबर प्लेट के चार पहिया वाहन में 4 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में सतीश के बेटे ओंकार वाघ (27) ने हडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

वाघ के अपहरण की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। हालांकि, सतीश वाघ का अपहरण करने के 10 से 15 मिनट के अंदर ही यह जानकारी सामने आ गई कि आरोपियों ने कार में ही सतीश वाघ की हत्या कर दी।

72 बार चाकू से किया वार

पुलिस ने बताया कि सतीश वाघ को 72 बार चाकू मारा गया। सबसे ज्यादा चाकू से गर्दन पर वार किए गए। उनकी पीठ पर भी मारा गया। वाघ की मौत के बाद आरोपियों ने शव को शिंदवणे घाट में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। शाम को स्थानीय निवासियों को उसका शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना उरुली कंचन पुलिस को दी।

Satish wagh wife had given a contract of rs 5 lakh to kill him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 08:36 PM

Topics:  

  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

रेल मंत्री Ashwnini Vaishnav ने दी पुणे रेलवे को बड़ी सौगात, रेल लाइन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल

2

रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी, मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी समेत घाट क्षेत्र में लिए आज ऑरेंज अलर्ट

3

Maharashtra News Live: एक क्लिक में पढ़े महाराष्ट्र की दिन भर की बड़ी खब़रें…

4

Maharashtra News Live: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.