अशोक खरात के संग रुपाली चाकणकर का नाम जोड़ना पड़ा भारी! सुषमा अंधारे, दीपाली सय्यद समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

Rupali Chakankar Defamatory Posts: पुणे साइबर पुलिस ने NCP नेता रुपाली चाकणकर की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। उन पर अश्लील, अपमानजनक और धमकी भरे पोस्ट शेयर करने का आरोपी है।
Rupali Chakankar Defamatory Posts Pune Cyber Police FIR
रुपाली चाकणकर, इनसेट- दीपाली सय्यद व सुषमा अंधारेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rupali Chakankar Pune Cyber FIR News: नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात के साथ नाम जुड़ने के बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता रुपाली चाकणकर अब साइबर पुलिस का रुख किया है। चाकणकर ने द्वारा सोशल मीडिया पर नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात के साथ नाम जोड़ने, अश्लील, भ्रामक, अपमानजनक और धमकियों से भरे कंटेंट शेयर किए जाने का आरोप लगाते हुए पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुणे साइबर पुलिस ने रुपाली चाकणकर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत 19 प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

इन लोगों को बनाया गया आरोपी

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में मिलिंद मारुति गोरे और सपना नंदकिशोर राउत के साथ-साथ कई अन्य राजनीतिक नेताओं, प्रवक्ताओं, वकीलों और सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर्स को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच का जिम्मा पुणे पुलिस की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली चंद्रकांत शिंदे को सौंपा गया है।

रुपाली चाकणकर ने क्यों दर्ज कराई FIR?

पुणे साइबर पुलिस में दर्ज अपनी लिखित शिकायत में 43 वर्षीय रुपाली चाकणकर ने स्पष्ट किया कि वह लगभग 9 साल पहले नासिक के इशान्येश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष अशोक एकनाथ खरात से एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मिली थीं। इस औपचारिक परिचय के बाद, वह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेने के लिए समय-समय पर मंदिर जाती थीं।

रुपाली चाकणकर ने कहा कि उन्हें 18 मार्च को टेलीविजन और अन्य मीडिया रिपोर्टों से पता चला कि अशोक खरात को महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद, खरात के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाली उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए गए और उनका इस्तेमाल उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए किया गया।

19 सोशल मीडिया हैंडल्स पर मिली अपमाजनक टिप्पणियां

रुपाली चाकणकर ने बताया कि जब उन्होंने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल की, तो फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के कम से कम 19 खातों से उनके चरित्र हनन, अश्लीलता और धमकियों से भरे पोस्ट व कमेंट्स प्रसारित किए जा रहे थे।

पुलिस शिकायत पत्र में संगीता तिवारी, एडवोकेट अशोक बेदरे, अश्विनी खाडे, महादेव बालगुडे, हनुमंत गलगटे, वर्षा कांबले, राजश्री सरमिंदर, गणेश लोखंडे, हेमा पिंगले, रंजना देशमुख, लॉजिकल सिद्धांत, रुपाली पाटिल ठोंबरे, सुषमा अंधारे, योगेश सावंत, दीपाली सय्यद, डॉ. आशा मिरगे और मोहसिन शेख सहित कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

Rupali Chakankar Defamatory Posts Pune Cyber Police FIR
6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

रुपाली चाकणकर लगाया उत्पीड़न और मानहानि का आराेप

NCP नेता रुपाली चाकणकर ने यह भी आरोप लगाया है कि मिलिंद गोरे, सपना राउत और कई अन्य लोगों ने इन पोस्ट पर यौन रूप से स्पष्ट, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जो उनके अनुसार उत्पीड़न और मानहानि के बराबर हैं।

रुपाली चाकणकर ने पुलिस को बताया कि इन पोस्ट और टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक परेशानी व सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने जांच के लिए सबूत के तौर पर पोस्ट और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट के साथ-साथ अन्य दस्तावेज भी सौंपे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत में बताए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स और कंटेंट की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com