Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?

Plane Crash Investigation: विधायक रोहित पवार ने CID ऑफिस पहुंचकर अजित पवार विमान हादसे में तांत्रिक अशोक खरात और VSR कंपनी के बीच करोड़ों के लेन-देन का दावा किया। पढ़ें पूरा मामला।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 29, 2026 | 07:37 AM

सीआईडी अधिकारियों से मुलाकात करते रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Pawar CID Claim: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए आकस्मिक निधन को तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस घटना से जुड़े रहस्यों की परतें कम होने के बजाय और उलझती जा रही हैं। शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को पुणे स्थित सीआईडी (CID) मुख्यालय पहुंचकर इस मामले में एक सनसनीखेज मोड़ ला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इस हादसे के पीछे एक बड़ा ‘तांत्रिक कनेक्शन’ और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन छिपा है।

तांत्रिक खरात और मौत की भविष्यवाणी

रोहित पवार ने सीआईडी अधिकारियों से मुलाकात कर नासिक के तथाकथित तांत्रिक अशोक खरात की भूमिका पर सवाल उठाए। रोहित का दावा है कि खरात ने हादसे से पहले ही एक किसान से कहा था कि पवार परिवार पर जल्द ही बड़ा हमला या संकट आने वाला है। रोहित ने आरोप लगाया कि अजित दादा के बारामती स्थित आवास के बाहर एक छोटे नेता के माध्यम से तांत्रिक अनुष्ठान कराए गए थे। इतना ही नहीं, उनके घर के बाहर एक बकरी लटकी हुई मिली थी, जो किसी बड़े अनिष्ट की ओर संकेत कर रही थी। उन्होंने पूछा कि आखिर किसके इशारे पर ये तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं?

अजितदादांच्या विमान अपघाताचा तपास CID कडं असल्याने या अपघाताला ३ महिने पूर्ण झाल्यानिमित्त आज अपघाताच्या तपासाबाबत माहिती घेण्यासाठी आणि आमच्याकडील माहिती देण्यासाठी CID कार्यालयात गेलो असता तिथं एकही जबाबदार अधिकारी उपस्थित नव्हता. यापूर्वी पहिल्या भेटीत तीन अधिकारी, दुसऱ्या… pic.twitter.com/j3zeL3u8mn — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा

बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल

जामखेड पंचायत समिति मीटिंग में विकास कार्यों पर फोकस, रोहित पवार का अधिकारियों से जवाब-तलब

पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प

करोड़ों का लेन-देन और वित्तीय संदिग्धता

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा वित्तीय लेन-देन को लेकर हुआ है। रोहित पवार ने दावा किया कि जिस दिन अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसी दिन वीएसआर (VSR) कंपनी को ₹9 करोड़ मिले थे। इसके अलावा, 27, 28 और 29 जनवरी को तांत्रिक अशोक खरात के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये जमा हुए। रोहित ने सवाल उठाया कि एक तांत्रिक के पास अचानक इतनी बड़ी राशि कहाँ से आई? क्या यह पैसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था? उन्होंने सीआईडी से मांग की है कि इन तीन दिनों के बैंक ट्रांजेक्शन की गहनता से जांच की जाए।

यह भी पढ़ें: क्या DD ही दादा थे? सुनेत्रा पवार पर 32 करोड़ के टैक्स केस का अंत, जानें क्या है पूरा मामला?

पार्थ पवार की उसी कंपनी के विमान से यात्रा

इस पूरे विवाद के बीच एक और दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार ने मंगलवार को मुंबई से पुणे की यात्रा के लिए उसी वीएसआर कंपनी के विमान का इस्तेमाल किया, जिसमें उनके पिता का निधन हुआ था। पुणे में सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित स्नेहभोज में शामिल होने के लिए पार्थ इस विमान से पहुंचे। रोहित पवार ने इस पर भी आश्चर्य जताया कि जिस कंपनी के विमान ने परिवार का इतना बड़ा सदस्य खोया, उसी का उपयोग दोबारा किया जा रहा है।

Rohit pawar cid claim ajit pawar death conspiracy tantrik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 07:37 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Pune News
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.