पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा खुलासा, 2014 में खारिज कर दिया था शिवसेना संग सरकार का ऑफर

Maharashtra Politics News: पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि 2014 में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने पार्टी विचारधारा का हवाला देकर ठुकरा दिया था।
Prithviraj Chavan's big claim: A proposal for a Shiv Sena-Congress-NCP government had come up in 2014
पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस नेतासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Prithviraj Chavan Shiv Sena Offer: इन दिनों पूर्व सीएम व कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे साल 2013 के दौरान कांग्रेस में आना चाहते थे। अब चव्हाण ने कहा कि साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मेरे पास शिवसेना की तरफ से मिल कर सरकार बनाने का प्रस्ताव आया था। प्लान यह था कि शिवसेना, कांग्रेस और राकां एक साथ आकर बीजेपी को सत्ता से दूर रखे। चव्हाण ने कहा कि मैंने उस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

क्योंकि हमारी पार्टी शिवसेना के साथ जाने के लिए सहमत नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि अगर मैं शिवसेना के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर दिल्ली गया तो हमारी पार्टी के नेता भड़क जाएंगे। उस समय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा शिवसेना के साथ जाने की अनुमति नहीं देती थी।

फडणवीस ने 175 नेताओं को तोड़ा

चव्हाण ने कहा कि साल 2014 में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 5 साल तक राज किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-राकां के 175 नेताओं को तोड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन सभी नेताओं की लिस्ट आज भी उनके पास है। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे नेताओं को इंडी, सीबीआई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का डर दिखाकर तोड़ा गया।

यही वजह है कि हम लोग साल 2019 में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना व राकां के साथ महाविकास आघाडी सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर दिल्ली गए और हमारे नेताओं ने इस पर मुहर लगा दी।

मोदी की वजह से देश में सत्ता परिवर्तन तय

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि आने वाले समय में देश में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा, लेकिन यह बदलाव कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल की वजह से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के शासन के कारण होगा। चव्हाण नाशिक में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2029 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। इसलिए अब नेतृत्व का चेहरा बदलने की कोशिश शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपप्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन जब होना होगा

Prithviraj Chavan's big claim: A proposal for a Shiv Sena-Congress-NCP government had come up in 2014
महाराष्ट्र आंगनवाड़ी खाद्यान्न विवाद, खराब गुणवत्ता पर आवाज उठाने वाली सेविका को नोटिस, विपक्ष हमलावर

कांग्रेस के राज्य और दिल्ली नेतृत्व में समन्वय का अभाव : सुप्रियाँ

सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के कांग्रेस नेता हमेशा राकां को गलत 'खाने' में फिट करने की कोशिश करते हैं। संभव है कि उनका दिल्ली में मौजूद कांग्रेस नेतृत्व के साथ समन्वय नहीं हो।

केंद्रीय कांग्रेस नेताओं के साथ हमारा लगातार संवाद होता है, लेकिन महाराष्ट्र और दिल्ली के कांग्रेस नेतृत्व के बीच संवाद की कमी दिखाई देती है। मतदाता क्षेत्र पुनर्रचना विधेयक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने राकां के अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए उन्हें 'मनुस्मृतिवादियों के साथ नहीं जाने की सलाह दी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com