सावरकर मानहानि केस: आज पुणे कोर्ट में होगी राहुल गांधी की पेशी, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा था?
वीर सावरकर मानहानि मामले में पुणे के सत्र अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज पेशी होगी। विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था और कहा था कि कांग्रेस नेता ने हिंदू विचारक को बदनाम किया।
- Written By: किर्तेश ढोबले
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
पुणे: वीर सावरकर मानहानि मामले में पुणे के सत्र अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज पेशी होगी। विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था और कहा था कि कांग्रेस नेता ने हिंदू विचारक को बदनाम किया। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें 19 अगस्त को पेश होने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बीते साल मार्च महीने में लंदन में वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।
पिछली सुनवाई में राहुल गांधी की तरफ से कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। यह आदेश पुणे पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने लंदन में साल 2023 के मार्च महीने में वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। जिसके दो दिन बाद यह आदेश जारी किया गया था।
19 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के आदेश
सावरकर के वकिल संग्राम कोल्हटकर ने दावा किया कि जज ने राहुल गांधी को 19 अगस्त को कोर्ट में पेश होने को कहा है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस नेता खुद पेश होंगे या वकिल के जरिए अपनी पैरवी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
मोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी-शाह पर साधा निशाना, बोले- डिग्री बिना राजनीति के सर्वोच्च पद पर नौकरी
राहुल गांधी ने क्या कहा?
सावरकर की शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि वीर सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके 5-6 दोस्तों ने मिलकर एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और सावरकर को खुशी महसूस हुई थी।
धारा 204 के तहत मामला दर्ज
हालांकि, राहुल गांधी के इस दावे को सत्यकी सावरकर ने झूठा बताया था। सावरकर के पोते ने कहा था कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई है और वीर सावरकर ने ऐसी कोई बात नहीं लिखी थी। इसी बयान को लेकर सत्यकी सावरकर ने पुणे के सेशन कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने पुलिस को धारा 204 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।
मानहानि के कई मामले
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के कई मामले चल रहे है। आरएसएस के बारें में बयानबाजी करने पर उनके खिलाफ एक स्वयंसेवक ने मामला दर्ज किया था। वहीं अमित शाह से भी जुड़े मामले में उनके खिलाफ केस चल ही रहा है।
