Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना को मिली रफ्तार, 1,100 किसानों ने दी भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति

Pune News: पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रस्तावित 2,800 एकड़ में से आधी जमीन के लिए सिर्फ छह दिनों में 1,100 किसानों ने अपनी सहमति दे दी है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 31, 2025 | 07:48 AM

पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: लंबे समय से अटके पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की राह आखिरकार आसान होती दिखाई दे रही है। परियोजना के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को अब बड़ी सफलता मिली है। सिर्फ छह दिनों में 1,100 से अधिक किसानों ने अपनी भूमि देने के लिए सहमति पत्र जमा कर दिए हैं। प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए कुल 2,800 एकड़ भूमि की जरूरत है, जिसमें से लगभग 50% हिस्से पर किसानों की स्वीकृति मिल चुकी है।

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने बताया कि किसानों की सहमति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट और पुरंदर उपविभागीय कार्यालय में सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो किसान स्वेच्छा से जमीन देंगे, उन्हें उचित मुआवजे के साथ एरोसिटी के भीतर विकसित प्लॉट भी दिए जाएंगे। यह प्लॉट अधिग्रहित जमीन के 101% हिस्से के बराबर होंगे। यह कदम किसानों को लाभकारी पैकेज देकर अधिग्रहण प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

भूमि रिकॉर्ड अपडेट

परियोजना के लिए लगभग 1,300 से अधिक “गट नंबरों” की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए प्रशासन ने हाल ही में विशेष अभियान चलाकर 7/12 भूमि रिकॉर्ड को अपडेट किया है, ताकि जिन किसानों ने सहमति दी है, उनकी सही संख्या और विवरण उपलब्ध हो सके।

इसे भी पढ़ें- मराठवाड़ा को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे अहमदनगर-बीड़-परली रेल लाइन का उद्घाटन

विरोध और प्रयास

पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना के लिए सात गांवों से भूमि ली जा रही है। इनमें सबसे अधिक हिस्सा पारगांव का है, जहां पहले अधिग्रहण का कड़ा विरोध हुआ था। हालांकि, पिछले एक साल से जिला प्रशासन लगातार भूस्वामियों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर रहा है। विरोध और शंकाओं को दूर करने के लिए विशेष टीमें भी बनाई गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि अब जब आधी से ज्यादा जमीन पर सहमति मिल चुकी है, तो शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से पूरी हो जाएगी।

इस तरह, दशकों से रुकी यह परियोजना अब वास्तविकता के करीब पहुंचती दिख रही है। प्रशासन को उम्मीद है कि किसानों और सरकार के सहयोग से यह एयरपोर्ट परियोजना जल्द ही जमीन पर आकार लेगी और पूरे पुणे क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय खोलेगी।

Purandar airport project gains momentum 1100 farmers give consent for land acquisition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 07:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशोत्सव में VIP काफिले बने परेशानी का कारण, ट्रैफिक जाम से आम लोग बेहाल

2

फसल बीमा का प्रीमियम बढ़ा, किसानों का भरोसा टूटा! नागपुर में 72.9% ने किया किनारा

3

मराठवाड़ा को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे अहमदनगर-बीड़-परली रेल लाइन का उद्घाटन

4

कारों की बिक्री में महाराष्ट्र सबसे आगे, कमर्शियल वाहनों में भी अव्वल, यूपी में टू-व्हीलर्स की धूम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.