PMC का अलर्ट: तकनीकी कार्यों के कारण पुणे के बड़े हिस्सों में 14 घंटे पानी कटौती, अगले दिन भी कम दबाव
Water Crisis In Pune: वडगांव जलशुद्धिकरण केंद्र के मरम्मत कार्य के कारण 12 फरवरी को पुणे के कई इलाकों में पानी बंद रहेगा। अगले दिन कम दबाव से आपूर्ति संभव रहने वाली हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे में जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Water Supply Cut: पुणे महानगर पालिका के वडगांव जलशुद्धिकरण केंद्र (फेज-1) में आवश्यक तकनीकी सुधार और रखरखाव कार्यों के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने जा रही है।
पुणे मनपा प्रशासन ने नागरिकों को पहले ही सूचना देकर आवश्यक तैयारी करने की अपील की है। यह कार्य जल व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किया जा रहा है।
12 फरवरी को 14 घंटे पानी बंद
मनपा के अनुसार गुरुवार, 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान रॉ वॉटर पाइपलाइन पर डमी प्लेट लगाने और जलकेंद्र परिसर में तीन नए कियोस्क स्थापित करने का काम किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह सुधार कार्य भविष्य में पानी की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
पुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
नागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू होते ही नई जलापूर्ति योजना ठप, मुख्य पाइपलाइन का वाल्व खराब होने से मचा हाहाकार
अगले दिन भी कम दबाव से पानी
पानी आपूर्ति विभाग के मुख्य अभियंता नंदकिशोर जगताप ने बताया कि मरम्मत कार्य के बाद शुक्रवार, 13 फरवरी को भी पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं रहेगी। कई इलाकों में सुबह देर से और कम दबाव के साथ पानी मिलने की संभावना है। इसलिए नागरिकों को जरूरत के अनुसार पानी का संग्रह पहले से करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र की त्रिभाषा नीति पर विवाद गहराया, समिति ने कक्षा 1 से हिंदी अनिवार्य प्रस्ताव को नहीं दिया समर्थन
नागरिकों से सहयोग की अपील
मनपा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी कटौती के दौरान संयम बरतें और अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचें। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय में काम पूरा कर जल्द से जल्द सामान्य आपूर्ति बहाल की जाएगी।
