नागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
Nagpur Water Supply: मनसर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी से नोवेगांव पंपिंग स्टेशन की बिजली प्रभावित हुई। इसके चलते नागपुर के सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियों से जलापूर्ति बाधित होने की आशंका है।
- Written By: अंकिता पटेल
जलापूर्ति, पानी संकट, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Water Crisis: नागपुर जिले में भीषण गर्मी में भी भले ही सिटी में जलापूर्ति का इस कदर संकट न रहा हो, लेकिन बारिश के पूर्व शुरू हुई आंधी तूफान की स्थिति के चलते अब जलापूर्ति पर नया संकट गहराता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के मनसर सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण नोवेगांव रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन पर बिजली की भारी कटौती हुई है।
इस बिजली संकट ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह चरमरा दिया है। आलम यह है कि इसका सीधा असर सिटी के सभी 10 जोन पर पड़ने जा रहा है, जिसमें 10 जोन की पानी की 51 टंकियों से जलापूर्ति बाधित होने की जानकारी मनपा ने दी।
कच्चे पानी की पंपिंग रुकी
नांवेगांव खैरी डैम गोरेवाड़ा और गोधनी जलशुद्धिकरण केंद्र के लिए कच्चे पानी का एकमात्र स्रोत है। जो आगे चलकर शहर के सभी 4 पेंच जलशुद्धिकरण केंद्रों (पैच । पैच ॥ पैच III और पेंच IV) को पानी की आपूर्ति करता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कच्चे पानी की पंपिंग का काम पूरी तरह से रुक गया है, जिससे पूरे शहर में पानी का ट्रीटमेंट और वितरण प्रभावित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र फताटे और संतोष पाटिल में कांटे की टक्कर
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू होते ही नई जलापूर्ति योजना ठप, मुख्य पाइपलाइन का वाल्व खराब होने से मचा हाहाकार
नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे का भाजपा पर बड़ा हमला; ‘फेक नैरेटिव’ से जनता को गुमराह कर रही सत्तापक्ष
पुणे रूट पर रेलवे का मेगा ब्लॉक! नागपुर-पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
ये प्रमुख जोन रहेंगे प्रभावित
- लक्ष्मीनगर जोन (प्रतापनगर, खामला, जयताला, त्रिमूर्ति नगर आदि)
- धरमपेठ जोन (रामनगर, सेमिनरी हिल्स, दाभा, सिविल लाइन्स आदि)
- हनुमान नगर जोन (हुडकेश्वर, ओकार नगर, चिचभवन आदि)
- धंतोली जोन (पंजारी नगर, रेशमबाग आदि)
- नेहरूनगर जोन (सक्करदरा, बीडीपेठ आदि)
- गांधीबाग जोन (सीताबर्डी फोर्ट, किल्ला महल आदि)
- सतरंजीपुरा जोन (बोरियापुरा, सेंट्रल रेलवे आदि)
- आसीनगर जोन (नारा, नारी, जरीपटका आदि)
- मंगलवारी जोन (गिट्टीखदान, गोरेवाड़ा, सदर आदि)
