पुणे में पानी के लिए न हो हाहाकार, सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को समय रहते कदम उठाने के दिए निर्देश

Pune Water Crisis Planning: जिले में संभावित जलसंकट को देखते हुए सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को समय रहते उपाय करने और उपलब्ध पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Pune Water Crisis Planning Sunetra Pawar Water Management
जल प्रबंधन पर सुनेत्रा पवार की बैठक(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में कालवा सलाहकार समिति की बैठक में जल नियोजन की समीक्षा हुई।

  • मनपा को 13 टीएमसी पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाने को कहा गया।

  • खेती और पशुधन के लिए भी पानी का उचित नियोजन करने के निर्देश।

  • राधाकृष्ण विखे पाटील ने पुराने जल प्रबंधन मॉडल पर विचार का भरोसा दिया।

Sunetra Pawar On Water Management: सूखे जैसी स्थिति के मद्देनजर पुणे जिले में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन अभी से आवश्यक उपाय करे। नागरिकों को पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

साथ ही खेती और पशुधन के लिए भी पानी का उचित नियोजन किया जाए। ये निर्देश उपमुख्यमंत्री एवं पुणे की पालकमंत्री सुनेत्रावहिनी अजितदादा पवार ने दिए।

जलसंकट से निपटने के लिए जल भंडार की समीक्षा

पुणे जिले के विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कालवा सलाहकार समिति की बैठक में जिले में उपलब्ध जल भंडार, संभावित जलसंकट और आगामी अवधि की जलापूर्ति योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बांधों में उपलब्ध पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक और नियोजन के साथ किया जाए, ताकि भविष्य में पानी की कमी की स्थिति से बचा जा सके।

पेयजल की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए समय रहते आवश्यक उपाय करने पर जोर दिया गया। साथ ही, जलसंपदा और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखकर जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई गई।

Pune Water Crisis Planning Sunetra Pawar Water Management
पुणे में पानी की समस्या पर अब 24 घंटे में होगा समाधान, सभी 15 क्षेत्रीय कार्यालयों में बनेंगे कंट्रोल रूम

मनपा को 13 टीएमसी पानी उपलब्ध कराये जायेंगे

शहर की जलापूर्ति के संबंध में चर्चा करते हुए महानगरपालिका को उपलब्ध पानी का नियोजित और किफायती इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुणे मनपा को 13 टीएमसी पानी उपलब्ध कराने के लिए नियोजन करने को भी कहा गया।

बैठक में दिवंगत अजितदादा पवार द्वारा सूखे के दौरान किए जाने वाले जल नियोजन का उल्लेख किया गया। जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील से मांग की गई कि उसी तर्ज पर वर्तमान में भी जल प्रबंधन किया जाए। इस पर विखे पाटील ने संबंधित जानकारी लेकर उसी पद्धति से काम करने का प्रयास करने की बात कही।

Pune Water Crisis Planning Sunetra Pawar Water Management
Mumbai Local: परेल-कल्याण वर्कमैन स्पेशल में आम यात्रियों को मिले जगह, सांसद नरेश म्हस्के ने DRM को लिखा पत्र

सुनेत्रा पवार ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नागरिकों, किसानों तथा पशुधन को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com