Mumbai Local: परेल-कल्याण वर्कमैन स्पेशल में आम यात्रियों को मिले जगह, सांसद नरेश म्हस्के ने DRM को लिखा पत्र

Mumbai Local Workman Special Train: परेल से कल्याण के बीच चलने वाली रेलवे वर्कमैन स्पेशल में आम यात्रियों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए डिब्बे उपलब्ध कराने की मांग सांसद नरेश म्हस्के ने DRM से की है।
Mumbai Local Workman Special Train Passenger Access Demand Naresh Mhaske
सांसद नरेश म्हस्के(डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वर्कमैन स्पेशल रोजाना शाम 4:05 बजे परेल से कल्याण के लिए रवाना होती है।

  • 26 अक्टूबर को सिग्नल खराबी के दौरान यात्रियों को परेशानी हुई थी।

  • आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारियों को यात्रियों से सहयोग करने के निर्देश देने की मांग।

Mumbai Local Passenger Access Demand: मध्य रेलवे की परेल से कल्याण के बीच चलने वाली ‘रेलवे वर्कमैन स्पेशल’ लोकल खाली ही दौड़ती है। पीक आवर में चलने वाली इस लोकल की खाली सीटों का इस्तेमाल आम यात्रियों महिलाओं के लिए करने की मांग हो रही है।

म्हस्के का DRM को पत्र

सांसद नरेश म्हस्के ने मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को पत्र लिखकर इस लोकल के कुछ डिब्बे आम यात्रियों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।

सांसद म्हस्के के मुताबिक, यह लोकल रोजाना दोपहर करीब 4:05 बजे परेल स्टेशन से कल्याण की ओर रवाना होती है। मुख्य रूप से रेलवे कर्मचारियों के लिए आरक्षित इस ट्रेन में कई बार पर्याप्त यात्री नहीं होते, जबकि दूसरी ओर आम लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है।

सिग्नल फेल होने पर भी बंद रहे दरवाजे?

26 अक्टूबर को मध्य रेलवे की सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था। इस दौरान कई स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सांसद म्हस्के ने पत्र में मुद्दा उठाया कि ऐसी स्थिति में रेलवे वर्कमैन स्पेशल चलने के बावजूद उसके दरवाजे और खिड़कियां बंद होने से प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को उसमें प्रवेश नहीं मिल सका। इससे यात्रियों को परेशानी हुई और नाराजगी भी सामने आई।

Mumbai Local Workman Special Train Passenger Access Demand Naresh Mhaske
MLC Election Result: नागपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कांग्रेस का जश्न; भाजपा ने मानी हार!

आपात स्थिति में यात्रियों को मिले राहत

सांसद ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों को यात्रियों के साथ उचित संवाद और सहयोग करने के निर्देश दिए जाएं। मुंबई की लोकल ट्रेनें लाखों लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में उपलब्ध रेल सुविधाओं का जरूरत के समय बेहतर उपयोग होना चाहिए।

Mumbai Local Workman Special Train Passenger Access Demand Naresh Mhaske
पुणे में पानी की समस्या पर अब 24 घंटे में होगा समाधान, सभी 15 क्षेत्रीय कार्यालयों में बनेंगे कंट्रोल रूम

आम यात्रियों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा

म्हस्के ने मांग की है कि रेलवे वर्कमैन स्पेशल में उपलब्ध जगह या कुछ डिब्बे आम यात्रियों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए खोलने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाए। इससे भीड़ के समय यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com