Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: शनिवारवाड़ा-स्वारगेट भूमिगत मार्ग की डीपीआर में देरी, विधायक ने उठाया मुद्दा

Pune News: पेठ क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए प्रस्तावित भूमिगत मार्ग की डीपीआर में देरी पर अब मुख्यमंत्री फडणवीस स्वयं एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 13, 2025 | 12:44 PM

पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Pune News In Hindi: पुणे शहर के मध्यवर्ती हिस्से खासकर ‘पेठों’ में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण मौजूदा सड़कें अपर्याप्त साबित हो रही हैं।

इस ट्रैफिक जाम का दूरगामी उपाय करने के लिए शनिवारवाड़ा से स्वारगेट और सारसबाग से शनिवारवाड़ा तक एक दोहरी भूमिगत मार्ग प्रस्तावित किया गया है। बुधवार को विधायक हेमंत रासने ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अधिकारियों द्वारा इस परियोजना का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में हो रही देरी की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसके जवाब में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने जानकारी दी कि अगले पंद्रह दिनों के भीतर स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें :- Pune: 14 महीने बाद अंत्योदय कार्डधारकों को मिली चीनी, 48 हजार परिवारों को राहत

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार

Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स

नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका

अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका

मनपा को परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का आदेश

शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक हेमंत रासने ने भूमिगत मार्ग परियोजना के डीपीआर को तैयार करने में हो रहे देरी पर सवाल उठाया, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले के कक्ष में कुछ दिन पहले हुई बैठक के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग को परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माण विभाग ने बाद में महानगरपालिका को यह परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कह दिया। विधायक रासने ने सदन में बताया कि दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण ही परियोजना का मसौदा तैयार करने में देरी हो रही है।

Pune traffic underground tunnel project dpr delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.