पुणे में 348 बुलेट साइलेंसर जब्त, 19 लाख का जुर्माना, मॉडिफाइड एग्जॉस्ट पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Pune Traffic Police: पुणे में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान में 348 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर जब्त, 19 लाख से अधिक जुर्माना। चालकों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई।
- Written By: अंकिता पटेल
Pune Modified Bullet Silencer( सोर्स: सोशल मीडिया )
Pune Modified Bullet Silencer: पुणे शहर में ध्वनि प्रदूषण की बढ़ती समस्या और बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली कर्कश आवाजों ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए शहर यातायात विभाग ने एक व्यापक और विशेष अभियान छेड़ा है।
इस मुहिम के तहत पुलिस ने मुख्य रूप से उन बुलेट सवारों को निशाना बनाया, जिन्होंने कंपनी के मानक साइलेंसर हटाकर अधिक शोर करने वाले अवैध साइलेंसर लगवा रखे थे।
इस कड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही 348 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर उन्हें जब्त कर लिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन चालकों से कुल 19 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि कई युवा शौक के तौर पर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसरों का उपयोग करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
अभियान के दौरान 348 बुलेट पर सीधी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 34 हजार रुपये का दंड वसूला गया और नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 148 वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अतिरिक्त, अन्य यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों से भी 15 लाख 73 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
यह भी पढ़ें:-पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाम रोकने की नई रणनीति, राजमार्ग पुलिस का एमएसआरडीसी को बड़ा प्रस्ताव
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कोर्ट में 53 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 44 को भारी जुर्माना भरने का आदेश दिया गया। यातायात विभाग के उपायुक्त हिम्मत जाधव ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
