Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP का मिशन 125 मुश्किल? धंगेकर ने PMC चुनाव में ताकत झोंकने का दावा

जैन बोर्डिंग विवाद के बाद रवींद्र धंगेकर ने फिर BJP को चुनौती देते हुए कहा कि शिवसेना (शिंदे) PMC चुनाव में सभी 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। अंतिम फैसला DCM एकनाथ शिंदे लेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 18, 2025 | 12:20 PM

रवींद्र धंगेकर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Pune News In Hindi: जैन बोर्डिंग मामले को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को निशाना बनाने के बाद पुणे में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) जैसे महायुति के सहयोगी दलों के बीच पैदा हुए।

मतभेद के बावजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सलाह पर पूर्व विधायक और शिवसेना (शिंदे) पार्टी के महानगर प्रमुख रवींद्र धंगेकर ने शांत रहने की भूमिका अपना ली थी।

इससे भाजपा ने राहत की सांस ली ही थी कि अब धंगेकर ने आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (शिंदे) पार्टी के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू करने की बात कहकर भाजपा को फिर से खुली चुनौती दे दी है।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें

Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां

इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग

पुणे में बारिश का कहर: 10,271 लोगों का रेस्क्यू, 3 की मौत, कई सड़कें और पुल बंद

भाजपा ने महानगरपालिका चुनाव में ‘मिशन 125’ का नारा दिया है और धंगेकर इसके लिए प्रमुख बाधा बन सकते हैं। धंगेकर द्वारा जैन बोर्डिंग मामले को लेकर मोहोल और भाजपा को निशाना बनाए जाने के बाद वरिष्ठ स्तर के नेताओं को इसका संज्ञान लेना पड़ा था। भाजपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धंगेकर को शांत रहने की सलाह दी, लेकिन साथ ही उनका समर्थन भी किया। अब जब यह मामला शांत हो गया है, तो धंगेकर ने आगामी महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में एक बार फिर भाजपा को चुनौती दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महानगरपालिका चुनाव में सभी 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है।

आखिरी निर्णय लेंगे एकनाथ शिंदे

पुणे महानगरपालिका के 2017 के चुनाव में तत्कालीन शिवसेना के दस नगरसेवक चुने गए थे। रवींद्र चंगेकर ने कहा कि पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें :- Pune: मांजरी में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, घटनास्थल पर मौत

शिवसेना (शिंदे) पार्टी भी पीछे नहीं रहेगी। महानगरपालिका के सभी प्रभागों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उस दृष्टि से योजना बनाई जा रही है। पार्टी का और यूवा और शिक्षित लोगों को उम्मीदवारी देने पर रहेगा, चुनाव महायुति के माध्यम से लड़े जाएंगे या स्वतंत्र रूप से इस संबंध में निर्णय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे, हालांकि, स्वतंत्र रूप से लड़ने का निर्णय होने पर पार्टी ने उस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

Pune shivsena shinde ravindra dhangekar challenge bjp pmc election 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.